भोपाल में पिछले 20 वर्ष में सीवेज सिस्टम पर 1000 करोड़ खर्च, फिर भी जलभराव

Updated on 12-08-2024 12:55 PM
भोपाल। राजधानी में पिछले दो दशक से सीवेज और ड्रेनेज नेटवर्क को सुधारने की कवायद जारी है लेकिन हर बार तेज वर्षा में पूरे प्रयासों पर पानी फिर जाता है। नतीजतन शहर में जगह -जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सिस्टम को सुधारने के लिए अब तक 20 वर्ष में लगभग एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं लेकिन हालात सुधर नहीं पा रहे हैं।

इन क्षेत्रों में होता है जलभराव

शहर में तेज वर्षा के दौरान वीअाइपी रोड, संत हिरदाराम नगर से लालघाटी रोड, हमीदिया रोड, ओल्ड सैफिया कालेज रोड, भोपाल टाकीज, नादरा बस स्टैंड चौराहा, भारत टाकीज, अल्पना तिराहा, मेन रोड नंबर एक, भोपाल गेट, बाणगंगा चौराहा, ज्योति टाकीज चौराहा, व्यापमं चौराहा पर पानी जमा होता है। मिसरोद, जाटखेड़ी, बावड़िया कला, समरधा,इंडस गार्डन और आसपास की कालोनियों में जलभराव की स्थिति बनती है। पहले ऐसे हालात रेलवे स्टेशन के आसपास महामाई का बाग और आसपास की बस्तियों में बनते थे और नाव चलती थी लेकिन अव्यवस्था के कारण तेज वर्षा के कारण कई जगह यह स्थिति बन जाती है।

अल्पना तिराहा हर वर्ष हो जाता है जलमग्न

शहर के मुख्य भोपाल रेलवे स्टेशन के छह नंबर प्लेटफार्म तरफ जाने के मार्ग पर अल्पना तिराहा हर वर्षा में जलमग्न हो जाता है।पिछले वर्ष वर्षा के बाद सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन इस बार हुई तेज वर्षा के कारण फिर से हालात ज्यों के त्यों हो गए हैं। अल्पना तिराहे पर गहरे गड्ढे के साथ ही सड़क उखड़ गई है और जलभराव की वजह से लोगाें का आना जाना मुश्किल हो जाता है।इसी तरह शहर में कराेंद मंडी के लिए जेपी नगर से जाने वाला 80 फीट रोड भी पूरी तरह से उखड़ गया है। यहां पर भी जलभराव होता है और लोगों काे परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जल निकासी हो व्यवस्थित तो मिले छूटकारा

शहर में नर्मदापुरम रोड, मिसरोद, जाटखेड़ी, बावड़ियाकला, कोलार रोड, चूनाभट्टी, अवधपुरी में कालोनियां विकसित होती गई, लेकिन वर्षा के पानी की निकासी लायक नालियां नहीं बनाईं।साथ ही पुराने शहर में अल्पना तिराहा, भारत टाकीज, सिंधी कालोनी, भोपाल टाकीज सहित अन्य मार्गाें पर भी जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस वजह से जलभराव होता है।यदि निकासी की व्यवस्था बेहतर हो तो जलभराव से छूटकारा मिल सकेगा।

सुयश कुलश्रेष्ठ,टाउन प्लानर

- शहर में कालोनियों का निर्माण मनमर्जी से किया जा रहा है। इन पर रोक लगाई जानी चाहिए और भूमि विकास नियम के अनुसार निर्माण होना चाहिए। नियमानुसार घर, सड़क से डेढ़ फीट ऊंचे होने चाहिए, लेकिन ऊंचाई कम होने से नई कालोनियों में भी जलभराव होता है।

मोहन मीना , प्रापर्टी सलाहकार

सबसे अधिक जलभराव वाले क्षेत्रों को वर्षा से पहले चिह्नित कर लिया गया था। इन सभी में नजर का अमला नजर बनाए रखता है। जहां भी जलभराव होता है वहां तत्काल रुकावट को दूर कर जल निकासी की जाती है। इस बार अधिक वर्षा हुई लेकिन निगम की व्यवस्था के कारण ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

हरेंद्र नारायन, आयुक्त, नगर निगम


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.