इंदौर में 1015 किग्रा नकली घी जब्त, 'सांची' के नाम से बेच रहे थे इसको

Updated on 12-09-2024 12:21 PM
 इंदौर । एक ओर इंदौर शहर में प्रशासन और जनप्रतिनिधि शहर में अच्छे खानपान को लेकर लोगों को अच्छी सेहत के लिए सलाह देते रहते हैं, जबकि दूसरी ओर शहर में बड़ी मात्रा में बिक रही मिलावटी सामग्रियां शहरवासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्हें गंभीर बीमारियां दे रही हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को की गई बड़ी कार्रवाई में मल्हारगंज इलाके में 1015 किलोग्राम नकली सांची घी जब्त किया गया। यह नकली घी छोगालाल श्याम ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान से मिला, जो इसे बेचने की तैयारी में थे। जब्त घी की कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।


सांची के अधिकारी को बुलाया


खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि सांची मिल्क यूनियन के अधिकारियों को बुलाया गया ताकि घी की प्रामाणिकता की जांच की जा सके। अधिकारियों ने पुष्टि की कि एक किलो और 15 किलो के पैक में बेचा जा रहा सांची घी नकली है।


कार्रवाई के दौरान, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पांच नमूने एकत्र किए, जिनमें सांची और मेवाड़ घी शामिल थे। सांची मिल्क यूनियन ने नकली घी बेचने वाले व्यापारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का भी निर्णय लिया है।


कार्रवाई के दौरान खाद्य अधिकारी मनोज रघुवंशी, अवशेष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं प्रतिष्ठान संचालक मेवाड़ घी को खुद की कंपनी का बता रहा था, लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले।


घी जैसी खुशबू के लिए मिलाते हैं केमिकल


अधिकारियों ने बताया कि नकली घी को वनस्पति सहित अन्य तेल में तैयार किया जाता है। इसके अलावा यह लोग घी जैसी कृत्रिम खुशबू के लिए इसमें केमिकल मिलाया जाता है। इस कारण बिल्कुल घी जैसी खुशबू आती है। साथ ही आरएम वेल्यू को संतुलित करने के लिए भी इन्होंने फार्मूला तैयार कर लिया है, जिससे लैब में भी यह आसानी से पकड़ में नहीं आता है।


नकली घी ने प्रशासन की बढ़ाई चिंता

खाद्य सुरक्षा टीम ने मल्हारगंज इलाके के दो अन्य प्रतिष्ठानों से भी छह अतिरिक्त नमूने लिए। कुल मिलाकर 11 नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.