बांग्लादेश संकट से मुश्किल में भारत की 12 कंपनियां, जानिए कौन-कौन हैं लिस्ट में

Updated on 06-08-2024 05:26 PM
नई दिल्ली: बांग्लादेश में जारी हालात के कारण भारत की कई कंपनियों पर असर हो सकता है। इनमें 12 लिस्टेड कंपनियां भी शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 के दौरान भारत और बांग्लादेश का द्विपक्षीय व्यापार 14 अरब डॉलर का था। भारत से बांग्लादेश को एक्सपोर्ट करीब 12 अरब डॉलर का था। मैरिको, पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज, इमामी, बेयर कॉर्प, जीसीपीएल, ब्रिटानिया, विकास लाइफकेयर, डाबर, एशियन पेंट्स, पिडिलाइट, जुबिलेंट फूडवर्क्स और बजाज ऑटो जैसी कई कंपनियों की बांग्लादेश में मौजूदगी है। इसके साथ ही बांग्लादेश ट्रेंट, पीडीएस और वीआईपी इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों की सप्लाई चेन का हिस्सा है।

बांग्लादेश के हालात का सबसे ज्यादा असर सफोला तेल बनाने वाली कंपनी मैरिको के शेयरों में देखा गया। कंपनी के रेवेन्यू में 11-12 फीसदी हिस्सेदारी बांग्लादेश में बिक्री से आता है। कंपनी के शेयरों में 4% से अधिक की गिरावट आई है। इसी तरह पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज के रेवेन्यू का करीब 25 फीसदी हिस्सा बांग्लादेश से आता है। कर्फ्यू के कारण बांग्लादेश में फिलहाल कंपनी की फैसिलिटीज अस्थाई रूप से बंद हैं। कंपनी के शेयरों में 3% से अधिक की गिरावट आई है। इसी तरह, इमामी के शेयरों में 4% से अधिक की गिरावट आई। साथ ही यार्न निर्यातकों को भी नुकसान हो सकता है क्योंकि बांग्लादेश अभी यार्न निर्यात का सबसे बड़ा ग्राहक है। भारत के एक्सपोर्ट में उसकी हिस्सेदारी 25-30% है।

कपड़ा कंपनियों की शेयरों में उछाल

वर्धमान टेक्सटाइल्स के जॉइंट एमडी नीरज जैन ने अर्निंग कॉल में कहा कि बांग्लादेश में व्यवधान होने पर यहां भी समस्याएं होंगी। अब तक मांग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है लेकिन लंबे समय तक यही स्थिति बनी रहती है तो यह चिंता का विषय हो सकता है। दूसरी ओर, यह संकट भारत में कपड़ा और गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स के लिए भी एक अवसर है क्योंकि इससे उन्हें बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि गोकलदास एक्सपोर्ट्स (18%), केपीआर मिल (16%), अरविंद लिमिटेड (11%), एसपी अपैरल्स (18%), सेंचुरी एंका (20%), किटेक्स गारमेंट्स (16%) और नाहर स्पिनिंग (14%) के शेयरों में काफी उछाल आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.