रचना टावर में दिनदहाड़े हुई 12 लाख की लूट का पर्दाफाश, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार, कंपनी का पुराना कर्मचारी निकला मास्टरमांइड

Updated on 13-08-2024 11:52 AM

भोपाल। भोपाल में विधायक और सांसदों की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग रचना टावर में गत बुधवार सुबह शराब कंपनी के दफ्तर में घुसकर 12 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। लूट का मास्टरमाइंड शराब कंपनी का पुराना ड्राइवर निकला, जिसने बागपत उत्तर प्रदेश के दो बदमाशों को बुलाकर लूट कराई थी। खास बात यह है कि इस लूट की वारदात में मास्टरमाइंड की महिला मित्र भी शामिल थी। उसी ने उप्र के बदमाशों को शहर में रुकवाने, रचना टावर में घटनास्थल की रेकी करवाई और बाद में लूट करने के बाद फरार होने के लिए स्टेशन तक सुरक्षित पहुंचाया।

इधर, लूटे गए 12 लाख में से छह लाख रुपये और देशी कट्टा बरामद कर लिया। बाकी रुपये आरोपितों ने खाते में जमा कर दिए थे। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मास्टर माइंड, उसकी महिला मित्र और उप्र के एक बदमाश समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य बदमाश फरार है।

नौकरी से निकाले जाने से खफा था

मास्टरमाइंड ने पुलिस को बताया कि लूट का करने का कारण नौकरी से निकाला जाना था। चूंकि उसे रोजाना लाखों रुपये कंपनी के जमा होने की पूरी जानकारी थी। लिहाजा, उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसका अगला टारगेट बैतूल था।

आठ टीमें जुटी थीं सर्चिंग में

बता दें कि सात अगस्त की सुबह आठ बजे रचना टावर के फ्लैट नंबर 108 में छत्तीसगढ़ की प्रीमियम लिकर्स शराब कंपनी के दफ्तर में घुसकर मैनेजर श्यामसुंदर जायसवाल की कनपटी पर पिस्टल तानकर कलेक्शन के करीब 12 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच समेत आठ टीमों को दिया था। इसमें मिसरोद, बागसेवनिया, पिपलानी, गोविंदपुरा थाना पुलिस को शामिल किया गया।

ऐसे मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने 25 किमी के दायरे में स्थित पांच सौ सीसीटीवी खंगाले और शराब कंपनी के पुराने और नए मिलाकर करीब 25 कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके अलावा चार हजार मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकाली। इसमें कंपनी के पुराने कर्मचारी और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले मदनलाल सेन पर संदेह गहरा गया। उससे पूछताछ की तो वह पुलिस की सख्ती में टूट गया। उसने महिला मित्र और उप्र बागपत के दो बदमाशों संजय कश्यप और चरण जाट के साथ मिलकर लूट की साजिश करना कबूल कर ली। लूट की वारदात में महिला मित्र को एक लाख रुपये और दोनों बदमाशों को लूटे गए माल का आधा हिस्सा दिया गया था। उनको पचास लाख का अनुमान था, लेकिन उन्हें 12 लाख रुपये ही मिले।

महिला ने लुटेरों को सुरक्षित पहुंचाया स्टेशन

इस लूट की वारदात में आदर्श कालोनी थाना बंडा जिला सागर निवासी 37 वर्षीय मदनलाल सेन, महिला मित्र सोहाग नगर चंबल ऐशबाग निवासी 41 वर्षीय सुषमा रायकवार ने अहम भूमिका अदा की। मदन सेन ने दोनों बदमाशों को छह अगस्त को गोंडवाना एक्सप्रेस से भोपाल बुलाया। जहां उनकी सुषमा से मुलाकात कराई और बाद में सुषमा को उनके रुकवाने और घटनास्थल की रैकी कराई। लूट के बाद उनको स्कूटर से पुलिस से बचाकर गोविंदपुरा आइआइटी के रास्ते से भोपाल स्टेशन पहुंचाकर रुपयों के साथ फरार करा दिया। लूट के समय में भी सुषमा पांच सौ मीटर दूरी पर स्कूटर लेकर खड़ी थी।

जेल में कैद रहते हुई थी दोस्ती

मदन लाल सेन 2021-22 में दोहरे हत्याकांड में बैतूल जेल में बंद था। जहां पर उसकी मुलाकात शिवमंदिर के पास ग्राम ककड़ीपुर थाना रमाला जिला बागपत उप्र निवासी 22 वर्षीय संजय कुमार कश्यप से हुई थी, जो आमला पेट्रोप पंप लूट के मामले में मुल्ताई जेल में बंद था। जहां दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। इधर, शराब कंपनी से निकाले जाने के बाद मदन ने संजय से संपर्क किया और लूट की योजना बनाई। संजय ने अपने साथ ग्राम रणछोड़ थाना रमाला जिला बागपत उप्र निवासी चरण जाट को शामिल कर लिया।
शराब कंपनी के आफिस में घुसकर लूट में चार आरोपितों में से तीन गिरफ्तार हुए हैं। इस लूट का मास्टरमाइंड शराब कंपनी का पूर्व कर्मचारी है, उसने उप्र के बदमाशों के साथ मिलकर वारदात की।
- हरिनारायणाचारी मिश्रा, पुलिस आयुक्त, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.