महाराष्ट्र में 13 साल की स्टूडेंट स्कूल बिल्डिंग से कूदी:पिता का आरोप- टीचर कर रहे थे प्रताड़ित

Updated on 22-11-2025 12:40 PM

महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार को एक 13 साल की स्कूल स्टूडेंट ने अपने ही स्कूल की बिल्डिंग की छत से कूदकर जान दे दी। घटना सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच हुई। इसके बाद स्टूडेंट्स, स्टाफ और आस-पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मृतक छात्रा का नाम आरोही दीपक बिडलान है। वह 7वीं क्लास में पढ़ती थी।

आरोही रोज की तरह सुबह स्कूल पहुंची थी लेकिन कुछ ही देर में स्कूल की तरफ से उसके पिता दीपक बिडलान को फोन पहुंचा कि उनकी बेटी ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और घायल अवस्था में आरोही को पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में सरकारी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोही के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी टीचर्स की तरफ से किए जा रहे मानसिक उत्पीड़न से परेशान थी। वह ऐसा कदम उठा लेगी ऐसा कभी नहीं सोचा था।

इस घटना से ठीक पहले दिल्ली में 16 साल के लड़का मेट्रो स्टेशन से कूद गया। जबकि मध्य प्रदेश के रीवा में 11वीं की छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला, दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज

पुलिस ने स्कूल अधिकारियों, क्लासमेट्स और परिवार वालों से बात करना शुरू कर दिया है ताकि यह समझा जा सके कि घटना किन हालातों में हुई होगी। स्कूल कैंपस से CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि घटनाओं का क्रम पता चल सके। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बच्चों के सुसाइड की 3 घटनाएं...

मध्य प्रदेश: 11वीं की छात्रा थी, कॉपी में लिखा- टीचर हाथ पकड़ता था

रीवा में निजी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। एएसपी आरती सिंह ने बताया कि घटना 16 नवंबर की है। पुलिस को गुरुवार को उसकी कॉपी में एक नोट मिला। इसमें लिखा है कि शिक्षक मारते वक्त हाथ पकड़ लेता था। मुट्ठी बंद कर उसे खोलने को कहता था। कभी सजा के बहाने अंगुलियों में पेन डालकर दबाता। परिवार का आरोप है कि छात्रा घर पर सामान्य थी, उसे स्कूल में प्रताड़ित किया गया।

नई दिल्ली: टीचर TC देने की धमकी दे रहे थे, अपमानित भी किया

18 नवंबर को स्कूल में स्टेज पर डांस प्रैक्टिस के दौरान शौर्य फिसलकर गिरा था। तब एक टीचर ने उसे डांट दिया। उसके रोने पर दूसरे टीचर ने कहा- रो लो जितना रोना है, मुझे फर्क नहीं पड़ता। तब हेडमिस्ट्रेस भी मौजूद थीं, पर किसी को नहीं रोका। 16 साल के छात्र ने 18 नवंबर को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से कूदकर सुसाइड कर लिय। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा- स्कूल टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोई और बच्चा ऐसी स्थिति में न आए।

राजस्थान: चौथी क्लास में पढ़ने वाली 9 साल की अमायरा बिल्डिंग से कूदी

जयपुर में 1 नवंबर को नीरजा मोदी स्कूल में चौथी मंजिल से कूदकर 9 साल की अमायरा ने सुसाइड कर लिया था। क्लास-4 की स्टूडेंट को कई महीनों तक अपने स्कूल में लगातार बुलीइंग का सामना करना पड़ा, जिसमें उसके क्लासमेट्स से गाली-गलौज भी शामिल थी। अमायरा लगातार शिकायतें कर रही थीं, लेकिन अनसुना किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
 17 March 2026
जोधपुर: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसे देखकर वहां मौजूद यात्रियों की रूह कांप गई। एक महिला यात्री और मौत के बीच महज कुछ…
 17 March 2026
पटना: 'मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।' केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफगोई से बयान दिया। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है…
 17 March 2026
पटना: बिहार में राज्य सभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल कर NDA के रणनीतिकार अपनी पीठ थपथपा सकते हैं, लेकिन एक सच यह भी है कि परिणाम की घोषणा के…
 17 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी।…
 17 March 2026
पटना, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सोमवार को शाम 4 बजे वोटिंग खत्म हो गई थी, लेकिन दो कांग्रेस विधायकों के…
 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
Advt.