हैदराबाद में 175 करोड़ का स्कैम, SBI ब्रॉन्च मैनेजर अरेस्ट:फर्जी अकाउंट खुलवाए, साइबर ठगी से पैसा जमा कराए

Updated on 29-08-2024 02:36 PM

हैदराबाद में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक ब्रॉन्च मैनेजर और उसके सहयोगियों को 175 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो के अधिकारी के मुताबिक, पकड़ा गया बैंक मैनेजर शमशीर गंज इलाके में स्थित SBI बैंक में काम करता है।

मैनेजर ने ठगों के साथ मिलकर अपनी ब्रांच में फर्जी अकाउंट खुलवाए। उनमें साइबर ठगी से पैसे जमा किए गए। इसके बदले मैनेजर को कमीशन मिलता था। पकड़े गए बैंक मैनेजर की पहचान 49 साल के मधु बाबू के रूप में हुई है। वहीं उसका पार्टनर 34 साल का जिम ट्रेनर संदीप शर्मा है।

अब जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा
साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो को शमशीर गंज की SBI ब्रॉन्च में छह अकाउंट के खिलाफ शिकायत मिली थी। टीम ने जांच की तो मालूम पड़ा कि इन अकाउंट के माध्यम से दो महीने (मार्च और अप्रैल) में बड़ी रकम का लेन-देन किया गया था।

जांच एजेंसी को संदेह हुआ कि ये अकाउंट होल्डर साइबर धोखाधड़ी में शामिल हो सकते हैं। बाद में पता चला कि इन 6 अकाउंट्स के खिलाफ ठगी से जुड़ी करीब 600 शिकायतें की गईं थीं।

जानिए कैसे अकाउंट खोले गए, गरीबों की ID इस्तेमाल की
जांच में सामने आया कि दुबई से संचालित मुख्य जालसाज और उसके पांच सहयोगी गरीब लोगों को बैंक खाते खोलने को कहते थे। 24 अगस्त को साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने 175 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने के आरोप में मोहम्मद शोएब तौकीर और महमूद बिन अहमद बावजीर नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। शोएब ने बैंक अकाउंट खोलने और दस्तावेज तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

अकाउंट खोलने के बाद, अकाउंट होल्डर के साइन चेक पर लिए जाते थे, जिन्हें फिर एक सहयोगी के पास रख दिया जाता था। कुछ पैसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए दुबई भेजे जाते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.