अमेरिका में टॉरनेडो से 18 की मौत, 42 घायल:बेसबॉल के आकार के ओले गिरे, तेज हवाओं के कारण 10 करोड़ लोग प्रभावित

Updated on 27-05-2024 06:02 PM

अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस राज्यों में रविवार (26 मई) को आए टॉरनेडो के कारण 18 लोगों की मौत हो गई और 42 से ज्यादा घायल हैं। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN के मुताबिक, तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण लगभग 10 करोड़ लोग प्रभावित हैं।

अमेरिकी मौसम विभाग ने इन तीनों राज्यों में आज (27 मई) को बवंडर और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। टॉरनेडो के कारण कई इमारतें, बिजली, गैस लाइनें और एक ईंधन स्टेशन तबाह हो गए।

वाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम को भेजा गया है। इलिनोइस, केंटकी, मिसौरी और टेनेसी शहरों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां बेसबॉल के आकार के ओले गिर रहे हैं। इसकी वजह से 40 लाख से ज्यादा लोग डर के साए में जी रहे हैं। इन राज्यों में हवा 136 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

अरकंसास में आपातकाल लगाया गया
टेक्सास में शनिवार (26 मई) को टॉरनेडो और भारी अबारिश से 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 बच्चे शामिल थे। इनमें से एक एक 2 साल का और दूसरा 5 साल का था। वहीं, अरकंसास में इससे 8 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा गैस स्टेशन के अंदर 60 से 80 लोग फंसे हुए हैं, लोगों से तूफान खत्म होने के बाद ही बाहर निकलने की अपील की गई है।

अरकंसास की गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है। गवर्नर ने एक पोस्ट में बताया कि रेस्क्यू टीम लोगों की मदद के लिए तैयार है। लुइसविले के मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने एक पोस्ट में बताया कि केंटकी में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी अधिकारियों ने 26 मई को बताया कि ओक्लाहोमा में दो लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हैं। क्लेयरमोर सिटी मैनेजर जॉन फेरी ने कहा कि शहर में तूफान के कारण 19 लोग घायल हो गए।

अमेरिका में आते हैं ज्यादा टॉरनेडो
​​​​​
अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, वैसे तो टॉरनेडो दुनिया में कहीं भी आ सकते हैं, लेकिन अमेरिका में ये सबसे ज्यादा संख्या में आते हैं। अमेरिका में टॉरनेडो कांसस, ओकलाहोमा, टेक्सास जैसे मैदानी इलाकों में ज्यादा आते हैं।

NOAA यानी नेशनल ओशियेनिक एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि टॉरनेडो की वजह से अमेरिका में हर साल तकरीबन 50 जानें जाती हैं। वहां साल 2011 में बहुत ही विनाशकारी टॉरनेडो आए थे, जिसमें 580 से ज्यादा लोगों ने अप्रैल-जून में अपनी जान गंवा दी थी। अनुमान लगाया गया था कि इस वजह से देश को 21 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.