1991 बैच के आइपीएस अधिकारी वरुण कपूर पदोन्नत, बने स्पेशल डीजी

Updated on 01-06-2024 11:42 AM
 भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी वरुण कपूर को पुलिस महानिदेशक के वेतनमान में पदोन्नत कर स्पेशल डीजी बनाया गया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए। स्पेशल डीजी (प्रशिक्षण) अनुराधा शंकर के सेवानिवृत होने पर एडीजी आरएपीटीसी इंदौर वरुण कपूर स्पेशल डीजी के पद पर पदोन्नत किए गए हैं।

केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ तीन अधिकारियों को प्रोफार्मा पदोन्नति
केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ भारतीय वन सेवा के तीन अधिकारियों को प्रोफार्मा पदोन्नति दी है। ये अभी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक है। इन अधिकारियों में शामिल असित गोपाल केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय में अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, डा. रेनू सिंह वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में डायरेक्टर व कंचन देवी इंडियन काउंसिल आफ फारेस्ट्री रिसर्च देहरादून में डायरेक्टर हैं। तीनों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।

सत्यानंद को अनुसंधान संस्थान की जिम्मेदारी, सुदीप सिंह सदस्य सचिव बने
भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों को भी शुक्रवार को पदोन्नत किया गया। मप्र वन्यप्राणी शाखा के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सत्यानंद को प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाकर राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर का संचालक बनाया है।
इसके साथ ही उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय की वित्त व बजट शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मप्र राज्य वन विकास निगम में पदस्थ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुदीप सिंह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नत करते हुए मप्र राज्य जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया है। साथ ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय में समन्वय शाखा का प्रभार भी दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.