इटली के पास 2 नाव डूबीं, 11 शरणार्थियों की मौत:26 बच्चों समेत 64 लापता, इनमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नागरिक

Updated on 18-06-2024 02:02 PM

इटली के तट के पास सोमवार को 2 नाव डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 अब भी लापता हैं। जर्मनी के चैरिटी ऑर्गनाइजेशन RESQSHIP ने बताया कि लैंपेडुसा द्वीप के पास से उन्होंने 51 लोगों को रेस्क्यू किया। इस दौरान लकड़ी की एक नाव के निचले डेक से उन्हें 10 शव बरामद हुए।

रेस्क्यू किए गए लोगों को इटली के कोस्ट गार्ड को सौंप दिया गया था। BBC के मुताबिक, बोट लीबिया से चली थी। इसमें सीरिया, मिस्र, बांग्लादेश और पाकिस्तान के शरणार्थी मौजूद थे। इसके बाद सोमवार को ही RESQSHIP को इटली के दक्षिणी छोर कैलेब्रिया के तट से 201 किमी की दूरी पर एक और नाव डूबते दिखी।

तुर्किये से 8 दिन पहले रवाना हुए इस नाव पर आग लग गई थी, जिसके बाद यह पलट गई। अलजजीरा के मुताबिक, नाव पर सवार 11 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि 64 लोग लापता हैं। इनमें 26 बच्चे हैं। नाव पर सवार 1 महिला की मौत हो गई। इटली के कोस्ट गार्ड ने बताया कि वे EU की बॉर्डर एजेंसी फ्रंटेक्स की मदद से लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

अफगानिस्तान के एक परिवार की मौत
UN ने बताया कि दूसरे नाव में जो शरणार्थी सवार थे वे ईरान, सीरिया और इराक के थे। मरने वालों में अफगानिस्तान का एक परिवार शामिल है। कोस्ट गार्ड ने कहा कि नावों में लाइफ वेस्ट नहीं थी। डूबते वक्त आसपास से गुजरे कुछ वेसल्स ने उनकी मदद भी नहीं की।

UN की मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक, भूमध्य सागर सबसे खतरनाक माइग्रेशन रूट है। नाव से इटली में हर साल एक लाख से ज्यादा शरणार्थी आते हैं। पिछले 10 सालों में इस रास्ते से गुजरने वाले 27 हजार से ज्यादा शरणार्थियों की मौत हो चुकी है।

इन्हें बचाने के लिए इटली की सरकार ने 'मारे नोस्त्रम'नाम का एक ऑपरेशन भी चलाया था। इसका मकसद भूमध्य सागर में फंसे लोगों को रेस्क्यू करना था। इसके जरिए इटली की सरकार ने अब तक हजारों लोगों की जान बचाई है।

1 हफ्ते में शरणार्थियों की नाव डूबने का तीसरा बड़ा हादसा
इससे पहले 12 जून को कांगो में एक नदी में यात्रियों से भरी नाव के डूबने से 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। नाव पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं यमन में 11 जून को अदन तट के पास शरणार्थियों से भरी एक नाव पलट गई थी, जिसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गई और 140 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, नाव में 260 लोग सवार थे, इनमें से सबसे ज्यादा लोग इथियोपिया और सोमालिया के थे। UN के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में दो हफ्तों के अंदर हुई इस तरह की अलग-अलग घटनाओं में 62 से ज्यादा लोग मारे गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.