बिक चुके हैं 2 लाख टिकट, दो द‍िन बाकी, साल की सबसे बड़ी ओपनिंग की तैयारी में विक्‍की कौशल

Updated on 12-02-2025 02:52 PM
विक्की कौशल और रश्‍म‍िका मंदाना की 'छावा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अगली बड़ी रिलीज है। छत्रपति श‍िवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी पर बनी इस फिल्‍म की तगड़ी एडवांस बुकिंग हो रही है। वैलेंटाइन डे के मौके पर यह फिल्‍म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। दिलचस्‍प है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक ही इसके 2 लाख से अध‍िक टिकटों की प्री-सेल्‍स बुकिंग हो चुकी है। जिस तरह से फिल्‍म के लिए टिकटों की बिक्री का ट्रेंड है, यह फिल्म ओपनिंग डे पर चौंका सकती है।

'छावा' लंबे समय से बनकर तैयार है। बीते साल मई 2024 में ही इसकी शूटिंग पूरी हो गई थी। पहले यह फिल्‍म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर 'पुष्‍पा 2: द रूल' से क्‍लैश के चक्‍कर में यह पोस्‍टपोन हो गई। 'छावा' के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसका असर एडवांस बुकिंग में भी दिख रहा है। महाराष्ट्र में यह फिल्‍म मजबूत प्रदर्शन करने वाली है और यह 2025 में पहले दिन बॉलीवुड की अब तक की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन सकती है।

'छावा' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट


लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्‍शन में बनी 'छावा' एक महान योद्धा और राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह अवधारणा अपने आप में फिल्‍म के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह 11:00 बजे तक, 'छावा' के लिए 7545 शोज की एडवांस बुकिंग में 2 लाख 14 हजार से अध‍िक टिकट बिक चुके हैं। इसमें सबसे अध‍िक प्री-बुकिंग महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में हुई है।

'छावा' का बजट, प्री-सेल्‍स से कमा लिए 6 करोड़


'छावा' का बजट 130 करोड़ रुपये है। बुधवार सुबह तक एडवांस बुकिंग से इसने पहले दिन के लिए 6.04 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। जबकि ब्‍लॉक सीटों को मिला दें तो यह संख्‍या 7.57 करोड़ रुपये है। अभी बुधवार और गुरुवार को भी पूरे दिन एडवांस बुकिंग होनी है। ऐसे में अनुमान यही है कि यह फिल्‍म रिलीज से पहले ही करीब 10 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई कर सकती है।

वैलेंटाइन डे पर 'गली बॉय' का टूटेगा रिकॉर्ड


वैलेंटाइन डे के लिहाज से देखें तो 2019 में रिलीज 'गली बॉय' ने पहले दिन के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। ओपनिंग डे पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्‍म ने 19.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। 'छावा' इससे कहीं आगे निकलने वाली है। ऐसे में यह बॉलीवुड की वैलेंटाइन डे रिलीज में सबसे बड़ी ओपनर फिल्‍म साबित होने वाली है।

साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने की तैयारी में 'छावा'


इस बीच, 'छावा' ने 2025 की जनवरी में रिलीज अक्षय कुमार और वीर पहाड़‍िया की 'स्काई फोर्स' की 3.78 करोड़ की एडवांस बुकिंग को भी पछाड़ दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 'छावा' ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी, इसका सही-सही आकलन तो फाइनल एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखने बाद ही पता चलेगा। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि विक्‍की कौशल की यह फिल्‍म पहले दिन 20+ करोड़ रुपये की कमाई की ओर बढ़ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.