हैदराबाद में ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:बम धमाके की प्लानिंग कर रहे थे, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Updated on 19-05-2025 01:01 PM

हैदराबाद में आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर बम धमाके की साजिश रचने का आरोप है। रविवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने दोनों को पकड़ा और बम ब्लास्ट होने से बचा लिया।

संदिग्ध आतंकियों की पहचान सिराज उर रहमान (29) और सैयद समीर (28) के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि इन दोनों को सऊदी अरब में एक्टिव ISIS मॉड्यूल से निर्देश मिल रहे थे, जो हैदराबाद में हमला करवाना चाहता था।

पुलिस को इनके पास से अमोनिया, सल्फर और एल्युमिनियम पाउडर जैसे विस्फोटक सामान मिले हैं। सिराज ने विस्फोटक सामग्री विजयनगरम से जुटाई थी। फिलहाल संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही कोर्ट में इनकइी पेशी होगी।

सिराज को विजयनगरम और समीर को हैदराबाद से पकड़ा

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत यह कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले सिराज को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सिराज ने समीर का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हैदराबाद से पकड़ा।

अधिकारियों ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

कर्नाटक के बेंगलुरु में फेमस रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 10 लोग घायल हुए थे। जांच के दौरान बम ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन ISIS की साजिश का खुलासा हुआ था। इसके बाद से NIA की टीम ने बेंगलुरु समेत कई जगहों पर छापेमारी की। चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया।

2 दिन पहले मुंबई से पकड़े गए थे दो ISIS आतंकी

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 17 मई को आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो आतंकियों को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ NIA कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। जांच एजेंसी ने इनकी जानकारी देने पर ₹3 लाख का इनाम भी घोषित किया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज शेख और तल्हा खान के रूप में हुई। NIA के अनुसार, दोनों आतंकी संगठन ISIS के स्लीपर सेल से जुड़े हुए हैं। 2023 के एक मामले में मुंबई में IED (बम) बनाने और उसका परीक्षण करने के केस में फरार थे। आरोपी पिछले दो साल से इंडोनेशिया के जकार्ता में छिपे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को मुंबई की विशेष NIA अदालत में पेश किया गया।अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरफ्तारी से मुंबई में बड़ा आतंकी हमला टल गया है।

PAK के लिए जासूसी के आरोप में फेमस यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार

भारत-पाक के बीच बनी तनाव की स्थिति के बीच सिक्योरिटी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इस बीच पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने 17 नई को ज्योति को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर ले लिया। पिछले एक हफ्ते में ज्योति के अलावा हरियाणा से 3 और पंजाब से 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.