गाज गिरने से 20 मवेशियों की मौत

Updated on 22-08-2024 12:40 PM

कोरबा । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 12 किसानों के 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। जबकि घटनास्थल से कुछ दूर मवेशी चरा रहे दो चरवाहे बाल- बाल बच गए। मवेशियों की मौत से किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत केराकछार की है।  यहां निवासरत अधिकांश लोग खेती किसानी कर अपना जीवन- यापन करते हैं।

इसलिए ग्रामीणों ने घरों में गाय और बैल रखा है। बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को चराने के लिए ग्रामीणों ने दो चरवाहे रखे हैं, जो रोजाना मवेशियों को लेकर जंगल जाते हैं और चरा कर शाम घर लाते थे। प्रतिदिन की तरह सुबह भी चरवाहे मवेशियों को लेकर चराने जंगल गए थे। मौसम बदला और तेज गरज के बूंदाबांदी होने लगी। इसी बीच जोरदार आकाशीय गर्जना हुई और मवेशियों पर जा गिरी।

घटना में नौ गाय, सात बैल और चार बछड़े की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य मवेशी झुलस गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर होने की वजह से दोनों चरवाहे सुरक्षित बच गए। उन्होंने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.