अमरावती प्रोजेक्ट से रियल्टी में भी उछाल आ सकता है। टीडीपी के एजेंडे में 47,000 करोड़ रुपये की पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करना भी सबसे ऊपर है। सागर सीमेंट्स, केसीपी और एनसीएल इंडस्ट्रीज की करीब 80% क्षमता आंध्र प्रदेश में है, जबकि रामको सीमेंट्स की 30% क्षमता इस क्षेत्र में है। Emkay Global के एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि निकट भविष्य में इन शेयरों में तेजी जारी रहेगी। दूसरी ओर, बीएसई पीएसयू इंडेक्स अब भी चुनाव परिणाम वाले दिन मिले 16% के झटके से पूरी तरह उबर नहीं पाया है। गुरुवार को यह इंडेक्स 21,227 पर बंद हुआ, जो 3 जून की क्लोजिंग से 6% कम है। शेयर कीमतों के हिसाब से देखें तो नायडू 4.0 फिलहाल मोदी 3.0 से एक कदम आगे है।



