हमीदिया कन्या पाठशाला की 22 फीट ऊंची जर्जर दीवार को गिराया

Updated on 07-08-2024 12:03 PM
भोपाल। पुराने शहर में स्थित हमीदिया कन्या विद्यालय की दीवार को मंगलवार को नगर निगम ने गिरा दिया है। जानकारी के अनुसार कन्या पाठशाला की 22 फीट ऊंची यह दीवार बीते छह वर्ष से जर्जर हो रही थी। वह सड़क तरफ पूरी तरह से झुक गई थी। इससे दीवार गिरने के कारण कभी भी हादसा हो सकता था। यह दीवार सड़क से गुजरने वाले लोगों और स्कूल की छात्राओं व स्टाफ के लिए भी खतरा साबित हो सकती थी। इसी के चलते इस दीवार को मंगलवार को नगर निगम द्वारा गिरा दिया गया है।एसडीएम शहर लक्ष्मीकांत खरे ने बताया कि स्कूल की दीवार जर्जर हो चुकी थी। जो कि खतरनाक साबित हो सकती थी। नगर निगम द्वारा दीवार को गिराया गया है।

1870 में बना था भवन

यहां पर यह बता दें कि जिस भवन में हमीदिया कन्या पाठशाला का संचालन होता है, उसका निर्माण शाहजहां बेगम के कार्यकाल में वर्ष 1870 में कराया गया था। पहले इस हुमायूं मंजिल कहा जाता था। यहां पर शमला परिवार रहा करता था, यह परिवार जब शमला कोठी चला गया, उसके बाद यहां पर स्कूल शुरू हुआ। इस स्कूल में फिलहाल करीब 225 छात्राएं अध्ययनरत हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.