2.2 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा... शेयर बाजार पर गजब सितम ढा रहा सितंबर, तेजी को तरस रहे स्टॉक मार्केट

Updated on 07-09-2024 12:54 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार के लिए यह महीना अब तक अच्छा नहीं रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार तो इस महीने अब तक एक भी दिन नहीं चढ़ा है। एक हफ्ते में ही एसएंडपी 500 इंडेक्स में शामिल कंपनियों का मार्केट कैप 2.2 ट्रिलियन डॉलर कम हो चुका है। ऐतिहासिक रूप से सितंबर का महीना शेयर मार्केट्स के लिए अच्छा नहीं रहता है। यही वह महीना रहा है जब शेयर मार्केट्स ने एवरेज निगेटिव रिटर्न दिया है। शुक्रवार को भारत समेत दुनियाभर के शेयर मार्केट में गिरावट आई। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,200 अंक तक गिरा जिससे निवेशकों के पांच लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

अमेरिकी कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट दुनिया का सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में रही। इस कंपनी के शेयरों में 8.45 फीसदी गिरावट आई। इसके साथ ही कंपनी दुनिया की सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गई। एनवीडिया और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में चार फीसदी से अधिक गिरावट रही जबकि ऐमजॉन और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयर तीन फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। इस गिरावट से अमेरिका के टॉप अरबपतियों की नेटवर्थ में भी गिरावट आई। मस्क को सबसे ज्यादा 13 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ।

भारतीय बाजार का हाल


वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी कोषों की ताजा निकासी की वजह से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,017 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी ने 293 अंक का गोता लगाया। यह घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का लगातार तीसरा सत्र रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एसबीआई में सर्वाधिक चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और आईटीसी के शेयरों में भी नुकसान रहा। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और मारुति सुजुकी के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में निकट अवधि का रुझान अमेरिका में रोजगार के आगामी आंकड़ों से प्रभावित होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.