पुणे में एनडीए के 149वें कोर्स की पासिंग आउट परेड के साक्षी बने 25 छात्र

Updated on 05-12-2025 12:13 PM

सुकमा।  जिले के स्कूली बच्चों के लिए यह दिन हमेशा यादगार रहेगा, जब उन्होंने देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (छक्।) की भव्यता को न केवल करीब से देखा, बल्कि 149वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का प्रेरणादायक दृश्य भी अपनी आँखों से देखा।

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी की निगरानी में सुकमा जिले के 25 छात्र-छात्राएं एवं 2 प्रभारी शिक्षक पुणे स्थित एनडीए के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजे गए।

एनडीए की भव्यता देख रोमांचित हुए बच्चे

एनडीए के प्रवेश द्वार पर पहुँचते ही बच्चों के चेहरे पर उत्साह और गर्व छलक उठा। विशाल परिसर, अनुशासन का वातावरण और अकादमी की गौरवशाली विरासत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद बच्चों ने एनडीए की पासिंग आउट परेड का आनंद लिया, जिसमें थल सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेट्स ने अद्भुत तालमेल और शौर्य का प्रदर्शन किया। यह दृश्य बच्चों के लिए न केवल रोमांचक था बल्कि प्रेरणा से भर देने वाला भी।

एनडीए के गौरवशाली इतिहास और कार्यप्रणाली की जानकारी

भ्रमण के दौरान बच्चों ने जाना कि एनडीए विश्व की पहली त्रि-सेवा अकादमी है, जहाँ तीनों सेनाओं के कैडेट एक साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। यहाँ बच्चों को शैक्षणिक संबद्धता, प्रशिक्षण प्रणाली, “सेवा परमो धर्म” जैसे आदर्श वाक्य और एनडीए की शौर्यपूर्ण परंपरा के बारे में भी बताया गया।

समाज सेवा और सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ा अनुभव

एनडीए भ्रमण के बाद बच्चों ने मधुरम स्वरूप सेवा समिति का दौरा किया, जहाँ वृद्ध एवं दिव्यांग जनों की सेवा की जाती है। इस अनुभव ने उन्हें मानवता और सेवा भावना के महत्व से अवगत कराया।

इसके पश्चात बच्चों ने पुणे के बालाजी टेम्पल और विश्व प्रसिद्ध शिवसृष्टी का भ्रमण किया।

शिवाजी महाराज के पराक्रम, दूरदर्शिता और स्वराज्य की भावना आधारित प्रदर्शनी दुर्गा वैभव, शास्त्र चलन, राजसी किले, 4क् रायगढ़ शो, श्रीमंत योगी जैसी आकर्षणों ने बच्चों में इतिहास और राष्ट्रभक्ति के प्रति नई ऊर्जा भर दी। यह शैक्षणिक भ्रमण न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी मजबूत कर गया जो सुकमा प्रशासन के प्रयासों को सार्थक बनाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.