एक ओवर में चाहिए थे 28 रन, रिंकू सिंह के स्टाइल में पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 5 गेंद पर ही दिलाई जीत

Updated on 03-10-2024 02:10 PM
नई दिल्ली: जब एक ओवर में 28 रनों की जरूरत हो तो गेंदबाजी टीम की जीत पक्की मानी जाती है। हालांकि कई बार बल्लेबाजों के इरादे कुछ और होते हैं और किस्मत भी गेंदबाज का साथ नहीं देती है। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने 5 गेंदों पर 30 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। कुछ ऐसा ही यूरोपियन क्रिकेट चैंपियनशिप टी10 में देखने को मिला है। ग्रीस ने फाइनल मुकाबले में इस्टोनिया को हराकर खिताब अपने नाम किया।

साजिद अफरीदी ने 5 गेंद पर 28 रन ठोके


ग्रीस को इस खिताब मुकाबले की आखिरी 6 गेंद पर जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी। साजिद अफरीदी के खिलाफ प्रणय घीवाला गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद को पाकिस्तान में जन्मे अफरीदी ने सामने की तरफ छक्का मारा। अगली गेंद को उन्होंने मिड विकेट बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा। ओवर की तीसरी गेंद कवर के ऊपर से छक्के के लिए गई तो इसे देखकर कमेंटेटर अपनी सीट से खड़े हो गए और सिर पर हाथ रख लिया।

छक्के से अफरीदी ने फिनिश किया मैच


साजिद अफरीदी ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका मारा। इसके बाद 5वीं गेंद को मिड विकेट पर छक्क मारकर उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बना दिया। विनिंग शॉट खेलने के बाद अफरीदी ने अपना बल्ले फेंक दिया और अपनी टीम की डग आउट की तरफ भागने लगे। रास्ते में उन्होंने अपना ग्लब्स ने फेंक दिया। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अपने कंधे पर उठा लिया।

पहली बार चैंपियन बनी ग्रीस की टीम


ग्रीन ने पहली बार यूरोपियन क्रिकेट चैंपियनशिप टी10 का खिताब जीता है। पहले बैटिंग करते हुए इस्टोनिया ने इस मुकाबले में 3 विकेट पर 175 रन बनाए थे। ओवर साहिल चौहान के बल्ले से 28 गेंदों पर 109 रनों की पारी निकली थी। उन्होंने 15 छक्कों के अलावा 4 चौके भी मारे। टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 27 गेंद पर शतक लगाने का रिकॉर्ड साहिल के ही नाम है। ग्रीस के लिए साजिद अफरीदी ने 31 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए। अमनप्रीत मेहमी ने 24 गेंद पर 69 रन ठोके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.