29 साल पहले मृत महिला की हमनाम को रजिस्ट्रार ऑफिस में पेश कर हड़पी करोड़ों की जमीन

Updated on 13-01-2026 12:21 PM
भोपाल। मिसरोद क्षेत्र में जमीन हड़पने का एक बेहद शातिराना मामला सामने आया है, जहां भूमाफिया ने करोड़ों की जमीन को हड़पने के लिए 29 साल पहले मृत महिला की एक हमनाम को कोर्ट में पेश कर फर्जी पावर ऑफ अटार्नी तैयार करवा ली और जमीन का सौदा कर दिया।

इसके कुछ समय बाद उस जमीन को उसने कौड़ियों के भाव में दूसरे व्यक्ति को भेज दिया। शिकायत पर मिसरोद पुलिस ने चार लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया है।

1800 वर्गफीट के प्लॉट को हड़पने का मामला

थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि नर्मदापुरम रोड स्थित गणेश नगर कॉलोनी में 1800 वर्गफीट के प्लॉट को हड़पने का मामला है। जो कि पूर्व में सईदा बेगम के नाम दर्ज था। शिकायतकर्ता गंगाराम टिकारे, चूनाभट्टी ने उनके पति से इस प्लॉट को खरीद लिया था।

फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनवा ली

आरोप है कि जयदीप कुमार जैन नामक व्यक्ति ने जहीर मोहम्मद के साथ मिलकर सईदा की हमनाम एक महिला को ढूंढा और फिर उसे रजिस्ट्रार ऑफिस में पेश कर फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनवा ली। उसने प्लॉट को आठ लाख रुपये में खरीद लिया था।

पुलिस की जांच में क्या आया सामने

पुलिस के मुताबिक वास्तविक जमीन मालिक सईदा की मौत 1980 में हो चुकी थी, जबकि 2009 में फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए गए। जैन ने कुछ समय बाद उस प्लॉट को सुरेश मेनन को दो लाख रुपये में बेच दिया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जमीन की खरीद-फरोख्त में दर्शाई गई राशि का लेन-देन स्पष्ट नहीं है और बैंक डीडी के माध्यम से किए गए भुगतान संदेहास्पद हैं। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.