महिला की रीढ़ में छोड़ी 3 सेमी की सुई:अस्पताल मरीज को 5 लाख का मुआवजा देगा, बेंगलुरु का 20 साल पुराना मामला

Updated on 22-07-2024 01:50 PM

बेंगलुरु के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान एक महिला मरीज के रीढ़ की हड्डी में 3.2 सेंटीमीटर की सुई छोड़ दी। इससे महिला को पेट और पीठ में दर्द होने लगा। करीब 6 साल बाद जब दूसरे अस्पताल में महिला की सर्जरी हुई तो उनकी रीढ़ की हड्डी के पीछे से सुई निकली।

मामला 2004 का है। इस केस में महिला की शिकायत के बाद 20 साल बाद कर्नाटक कंज्यूमर फोरम ने अस्पताल और सर्जरी करने वाले दो डॉक्टरों को महिला को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

हर्निया की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही
29 सितंबर, 2004 को 46 साल की पद्मावती की दीपक अस्पताल में हर्निया की सर्जरी हुई। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें पेट दर्द, कमर दर्द और ट्रॉमा का सामना करना पड़ा। इस दौरान वो दो बार अस्पताल में भर्ती भी हुईं। 2010 में जांच के दौरान पता चला कि उनकी रीढ़ में 3.2 सेमी की सर्जिकल सुई है।

पद्मावती ने 2011 में कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि उस समय अस्पताल प्रशासन ने उनकी शिकायत को मनगढंत बताया। साथ ही 7 साल देरी से शिकायत दर्ज करने पर भी सवाल उठाए। मामले में अब दीपक अस्पताल और डॉ. शिवकुमार और डॉ. एचएन नागराज के खिलाफ लापरवाही करने पर कार्रवाई की गई है।

कर्नाटक स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन ने अस्पताल और दोनों डॉक्टरों को पद्मावती को मुकदमे की लागत के रूप में 50 हजार रुपए देने को कहा है। वहीं अस्पताल में लापरवाही के खतरों के लिए बीमा कराने वाली कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 5 लाख रुपए का मुआवजा देना होगा।

MP के भोपाल में डॉक्टरों ने मरीज के पेट में कैंची छोड़ी थी

करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करते समय उसके पेट में कैंची छोड़ दी। करीब चार महीने बाद मरीज को जब तकलीफ हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

छतरपुर नौगांव की महिला का 4 मार्च 2023 को डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने पेट में गठान का ऑपरेशन किया गया था। करीब 4 महीने बाद मरीज के पेट में जब फिर से तकलीफ बढ़ी तो वह छतरपुर के अस्पताल पहुंची। अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे में पता चला कि पेट में कैंची है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.