ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतरे:शंटिंग के दौरान बफर से टकराया इंजन, झटके के साथ रुकी ट्रेन

Updated on 19-05-2026 12:11 PM
ऋषिकेश (देहरादून), ऋषिकेश में सोमवार रात शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए। रेलवे सूत्रों के मुताबिक शंटिंग लाइन के अंत में लगे बफर (डेड एंड) से इंजन टकरा गया, जिसके बाद डिब्बों पर दबाव बढ़ गया। इससे एक बोगी ट्रैक से पूरी तरह बाहर निकल गई, जबकि दूसरी बीच से मुड़ गई।

जानकारी के मुताबिक उज्जैनी एक्सप्रेस सोमवार शाम करीब 6 बजे योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को मंगलवार सुबह 6:15 बजे वापस रवाना होना था। इसी वजह से रात करीब 9:42 बजे ट्रेन को प्लेटफॉर्म से खांड गांव स्थित शंटिंग लाइन पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में ट्रेन की तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

हादसे के दौरान जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। घटना के बाद रेलवे अधिकारी, इंजीनियरिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक ट्रैक दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का काम चलता रहा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रेन खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

1. रात 9:42 बजे शंटिंग के दौरान हुआ हादसा

उज्जैनी एक्सप्रेस सोमवार शाम योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को मंगलवार सुबह वापस रवाना होना था, इसलिए रात करीब 9:42 बजे इसे प्लेटफॉर्म से खांड गांव स्थित शंटिंग लाइन पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान शंटिंग लाइन के अंत में लगे बफर (डेड एंड) से इंजन टकरा गया।

2. जोरदार झटका लगा, 3 बोगियां क्षतिग्रस्त

इंजन के बफर से टकराने के बाद पूरी ट्रेन झटके के साथ रुक गई और डिब्बों पर दबाव बढ़ गया। दबाव ज्यादा होने से एक बोगी ट्रैक से बाहर निकल गई, जबकि दूसरी बीच से मुड़ गई। हादसे में ट्रेन की तीन बोगियां क्षतिग्रस्त हुईं। डिब्बों के टकराने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

3. मौके पर लगी भीड़, तकनीकी जांच शुरू

घटनास्थल के पास मकान होने के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। रेलवे कर्मचारियों और पुलिस ने ट्रैक के आसपास का इलाका खाली कराया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तकनीकी गड़बड़ी, ज्यादा फोर्स या लापरवाही मानी जा रही है। रेलवे की तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

40 मिनट बंद रहा रायवाला रेलवे फाटक

हादसे और शंटिंग के दौरान रायवाला रेलवे फाटक करीब 40 मिनट तक बंद रहा। शंटिंग कई बार आगे-पीछे होने के कारण रायवाला, खांड गांव, गोहरीमाफी और आर्मी कैंट क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया गया कि फाटक के दूसरी ओर करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित हुई।

देर रात तक रेस्क्यू उपकरणों का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, इंजीनियरिंग टीम, आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक रेस्क्यू उपकरणों के आने का इंतजार चलता रहा। ट्रैक से क्षतिग्रस्त बोगियों को हटाने और लाइन बहाल करने का काम जारी रहा। मंगलवार सुबह उज्जैनी एक्सप्रेस किस समय रवाना होगी, इसे लेकर देर रात तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

जोरदार आवाज सुन बाहर निकले लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शंटिंग के दौरान अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। डिब्बों को तेज झटका लगा और वे पास की दीवार से टकरा गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। घटनास्थल के पास मकान होने के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और पुलिस ने ट्रैक के आसपास का इलाका खाली कराया।

हादसे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

रेलवे ने कहा, ट्रेन में कोई सवारी नहीं थी

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया,

QuoteImage

ट्रेन में कोई सवारी नहीं थी। कुछ कोच यार्ड में शंटिंग के लिए ले जाते समय बेपटरी हुए हैं। दुर्घटना के तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल रेल सेवाएं प्रभावित नहीं हैं।

QuoteImage

वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

इंदौर से ऋषिकेश-देहरादून को जोड़ती है उज्जैनी एक्सप्रेस

उज्जैनी एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के इंदौर को हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश और देहरादून से जोड़ने वाली अहम ट्रेन है। यह सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को संचालित होती है। इंदौर से दोपहर करीब 3:25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम करीब 6:45 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचती है। वहीं ऋषिकेश से सुबह करीब 6:15 बजे वापसी के लिए रवाना होती है। इसे उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रेल सेवाओं में शामिल माना जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली, CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून से बढ़ाकर 7 जून कर दी है। बोर्ड के…
 06 June 2026
चेन्नई, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है। अन्नामलाई के अनुसार, आंदोलन शुरू…
 06 June 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, 3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर मानसून गोवा पहुंच गया है। मुंबई में भी इसके…
 06 June 2026
नई दिल्ली, NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के…
 05 June 2026
चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई सांसद नजर नहीं आए। हाल ही…
 05 June 2026
 प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राजनीतिक गलियारों में शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला। सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं…
 05 June 2026
बेंगलुरु, कर्नाटक में 3 दिन पुरानी डीके शिवकुमार सरकार से मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वे पंसदीदा मंत्रालय न मिलने से नाराज थे। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने एक…
 05 June 2026
चेन्नई, तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज में अन्नामलाई ने कहा कि आज हम…
 03 June 2026
पटना: बिहार के बुनियादी ढांचे और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की…
Advt.