9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स 15 मई तक बंद:केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस रोकी गई

Updated on 10-05-2025 12:12 PM

भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश शामिल हैं।

केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस अगले आदेश तक रोक दी गई है। प्री-बुकिंग को भी कैंसिल कर दिया है। राज्य सरकार ने कहा- सुरक्षा मानकों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने आज शनिवार को नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा- अब एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशन सामान्य हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से कुछ फ्लाइट्स का शेड्यूल बदल सकता है।

साथ ही यात्रियों से अपील की कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेट्स चेक करें। समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे। बता दें कि 8-9 मई को दिल्ली एयरपोर्ट से 138 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं।

इधर, ईंधन की कमी से फर्जी अफवाहों के बीच तेल कंपनियों ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि भारत में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) का पर्याप्त स्टॉक है। घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.