सीजफायर के 43 घंटे बाद 32 एयरपोर्ट्स खोले गए:तीन दिन में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स हुईं रद्द, अब एयरलाइंस ने शुरू की बुकिंग

Updated on 12-05-2025 02:29 PM

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। 32 एयरपोर्ट्स के लिए एयरलाइन सर्विसेज 9 मई से 15 मई की सुबह 5:29 बजे तक बंद की गई थीं।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को प्रेस रिलीज के जरिए एयरपोर्ट्स खोलने की जानकारी दी। इसमें बताया कि 15 मई तक बंद 32 एयरपोर्ट्स अब तत्काल प्रभाव से एयरक्राफ्ट ऑपरेशन्स के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों को फ्लाइट्स की जानकारी के लिए एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइटों देखने के लिए कहा गया है।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान ने भी बॉर्डर इलाकों में जवाबी हमला किया। सिविल एविएशन मंत्रालय ने 10 मई को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स बंद करने का निर्देश जारी किया था।

तीन दिनों में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं 

फ्लाइट बंद होने के कारण एयरलाइनों की तरफ से 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। कई एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों को फुल रिफंड या फ्लाइट रिशेड्यूल का ऑप्शन दिया था।भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई तक संघर्ष चला।

10 मई की शाम 5 बजे दोनों देशों ने सीजफायर (संघर्ष विराम) की घोषणा की थी। इसके बाद पाक बॉर्डर से लगे भारतीय राज्यों में हालात सामान्य होने लगे। 11 मई को राजस्थान में 27 कैंसिल ट्रेनों को बहाल करने का आदेश जारी किया। पंजाब के फिरोजपुर में 8 कैंसिल ट्रेनों को सामान्य रूप से चलाने के आदेश जारी किए गए।

गुजरात से राजस्थान जाने वाली जो नाइट ट्रेनें 10 मई से रद्द कर दी गई थीं, अब वे भी बहाल कर दी गई हैं। गुजरात में सरकारी कर्मचारियों की रद्द की गई छुट्टियों को लेकर भी आज अहम फैसला हो सकता है।

एयरलाइन कंपनियों ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

32 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स सर्विसेज आज से शुरू होने के बाद एयरलाइन कंपनियों ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। स्पाइसजेट और इंडिगो का यात्रियों के लिए मैसेज पढ़िए-


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 March 2026
    नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
     20 March 2026
    जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
     20 March 2026
    जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
     20 March 2026
    नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
     20 March 2026
    लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
     20 March 2026
    लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
     20 March 2026
    भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
     19 March 2026
    ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
     19 March 2026
    बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
    Advt.