तमिलनाडु में जहरीली शराब से अबतक 34 की मौत:100 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी

Updated on 20-06-2024 01:38 PM

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने पैकेट में मिलने वाली शराब पी थी।

कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में 18 जून को हुई घटना के पीड़ितों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं। शराब पीने के बाद रात होते-होते इन लोगों को दस्त, उल्टी, पेट दर्द और आंखों में जलन होने लगी।

पुलिस ने इस मामले में के कन्नुकुट्टी (49) समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कन्नुकुट्‌टी के पास से लगभग 200 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई, जिसमें मेथनॉल मिला हुआ है।

कल्लाकुरिची में 12 एंबुलेंस तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक मरने वालों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह सामने आएगी।

घटना के बाद राज्य सरकार ने कल्लाकुरिची के कलेक्टर-SP को हटा दिया है। इनकी जगह एमएस प्रशांत को कलेक्टर और रजत चतुर्वेदी को SP नियुक्त किया है।

मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई कल
AIADMK के वकीलों ने मद्रास हाईकोर्ट से कल्लाकुरिची मामले पर तत्काल सुनवाई करने की अपील की। जस्टिस डी कृष्णकुमार और के कुमारेश बाबू की बेंच 21 जून को इस पर सुनवाई करेगी।

मुख्यमंत्री ने केस की जांच के लिए मद्रास हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस बी गोकुलदास की अध्यक्षता में आयोग बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही मरने वालों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।

कल्लाकुरिची के हॉस्पिटल में बुलाई गई डॉक्टरों की विशेष टीम
20 से ज्यादा लोगों को कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 लोगों को पुडुचेरी JIPMER और 6 लोगों को सलेम रेफर किया गया था। इनके इलाज के लिए विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और सलेम से दवाइयां मंगाई गई हैं। डॉक्टरों की विशेष टीमों को कल्लाकुरिची अस्पताल बुलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

CB-CID को सौंपी जांच, DM, SP हटाए गए
राज्य सरकार ने मामले की जांच CB-CID की सौंप दी है। साथ ही कल्लाकुरिची DM श्रवण कुमार जाटवथ का ट्रांसफर किया है, जबकि SP समय सिंह मीना को सस्पेंड किया है। इसके अलावा कल्लकुरिची जिले की निषेध शाखा के पुलिसकर्मियों समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है।

CM स्टालिन ने मंत्री ईवी वेलु और सुब्रमण्यम को प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कल्लाकुरिची भेजा है। एमएस प्रशांत को जिले का नया कलेक्टर और राजथ चतुर्वेदी को SP नियुक्त किया गया है। सलेम रेंज DIG उमा ने कहा- कल्लाकुरिची में 7 एसपी और 1000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं। एक हेल्प डेस्क भी बनाई है।

विपक्ष का सरकार पर हमला
मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत मामले पर AIADMK ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कहा कि जहरीली शराब पीने के बाद लगभग 40 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए।

DMK सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही जहरीली शराब के सेवन से मौतें जारी हैं। मैं इस मुद्दे को राज्य विधानसभा में भी उठाता रहा हूं और कार्रवाई की मांग करता रहा हूं। मेरी मांग है कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करे।

PMK के संस्थापक नेता एस रामदास ने मांग की कि स्टालिन मौतों की जिम्मेदारी लें। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग और सरकार जहरीली शराब की बिक्री पर लगाम लगाने में असमर्थ है। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजन को 10-10 लाख रुपए मुआवजा की मांग की है।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने X पर कहा, 'जहरीली शराब के सेवन के कारण माता-पिता को अपने बच्चे और पत्नी को अपने पति को खोने के दर्द से रोते देखना दिल दहला देने वाला है। पिछले साल 22 लोगों की मौत के बाद DMK ने सबक नहीं सीखा है और उनके कुशासन के कारण आज 5 और मौतें हुई हैं।

DMK सरकार में कोई जवाबदेही नहीं है। उनके मंत्री जहरीली शराब बेचने वालों के साथ फोटो खिंचाते हैं। उन्हें कोई डर नहीं है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.