बिजली गिरने से यूपी-बिहार में 4 की मौत:21 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव की चतावनी

Updated on 28-04-2025 10:58 AM

उत्तरप्रदेश और बिहार में सोमवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बच्ची और फतेहपुर में किसान की मौत हुई। वहीं, बिहार के पटना और हाजीपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है।

मौसम विभाग ने आज भी देश के 21 राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी।

बाड़मेर में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, दिल्ली में रविवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन यहां का टेम्परेचर 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन लू का यलो अलर्ट जारी किया है।

PM की अपील- फोन में सचेत ऐप रखें 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' रेडियो शो में लोगों से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के मोबाइल फोन एप्लिकेशन 'सचेत' का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह उन्हें प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। यह ऐप आपदा की रियल टाइम की जियो-टैग्ड वॉर्निंग और देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़, चक्रवात, भूस्खलन, सुनामी, जंगल की आग, हिमस्खलन, तूफान, बिजली जैसी आपदाओं में 'सचेत ऐप' आपको हर तरह से सूचित और सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। इस ऐप के जरिए मौसम विभाग से जुड़े अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.