हमले के 5 दिन बाद ट्रम्प बोले-मुझे भगवान ने बचाया:कहा- अवैध प्रवासी आपको खा जाएंगे

Updated on 19-07-2024 02:05 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 13 जुलाई को हुए जानलेवा हमले के बाद आज यानी शुक्रवार को पहली बार भाषण दिया। ट्रम्प ने विस्कॉन्सिन राज्य में हो रहे पार्टी कन्वेंशन में अपने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए नॉमिनेशन स्वीकार कर लिया।

ट्रम्प के भाषण के दौरान उनकी पत्नी मेलेनिया समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। पूर्व राष्ट्रपति का पार्टी कन्वेंशन में यह सबसे बड़ा भाषण था। ट्रम्प ने 92 मिनट तक स्पीच दी। इस दौरान वे अवैध प्रवासियों पर हमलावर रहे। ट्रम्प ने उनकी तुलना एलियन्स से की।

ट्रम्प ने कहा, "अमेरिका में नौकरियां किसे मिल रही हैं, अमेरिका की 107% नौकरियां गैर कानूनी एलियन्स हड़प रहे हैं।" ट्रम्प ने अवैध प्रवासियों की तुलना फिल्मी दुनिया के मॉन्सटर्स से करते हुए कहा कि वे आपको खा जाएंगे।

बता दें कि जिस वक्त ट्रम्प पर हमला हुआ था वे तब भी गैरकानूनी प्रवासियों के खिलाफ बोल रहे थे। ट्रम्प ने अपने भाषण में हमले का एक्सपीरियंस अपने समर्थकों के साथ शेयर किया। ट्रम्प ने कहा, "मैं दोबारा कभी उस बारे में बात नहीं कर पाऊंगा। मैं आज आप लोगों के बीच हूं क्योंकि उस दिन भगवान मेरे साथ थे।"

ट्रम्प ने कहा, "मेरा हाथ खून से सन गया था। लेकिन गोलीबारी के बीच भी मैं शांत रहा। मेरे समर्थक वहां से भागे नहीं। वे मेरे साथ खड़े रहे। सीक्रेट सर्विस की टीम ने भी बेहतरीन काम किया।" ट्रम्प ने अपने भाषण में सिर्फ एक बार बाइडेन का नाम लिया। फिर कहा "मैं उनका जिक्र फिर नहीं करूंगा।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.