अलीगढ़ में हाईवे पर मासूम समेत 5 जिंदा जले:कार का टायर फटा, डिवाइडर तोड़ते हुए कैंटर से टकराई

Updated on 23-09-2025 01:00 PM

अलीगढ़ में जीटी रोड पर 5 की जिंदा जलकर मौत हो गई। यहां 100 की स्पीड से जा रही कार का अचानक टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड से जा रहे कैंटर से टकरा गई।

राहगीर ने एक को खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद तेज धमाका हुआ, फिर दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कार सवार सभी चार लोग और कैंटर चालक जिंदा जल गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची। 20-25 मिनट में आग बुझाई गई। इसके बाद पुलिस ने देखा तो शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे। बॉडी बैग में पुलिस सभी शवों को लेकर गई। अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कार एटा से अलीगढ़ और कैंटर अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रहा था। कार का नंबर प्लेट भी जल गया है। इसके चलते कार कहां की है, यह पता नहीं चल पाया। हादसा अकराबाद थाना क्षेत्र के गोपी पुल के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मरने वालों में कैंटर चालक, कार सवार महिला, बच्चा और पुरुष शामिल हैं।

कैसे हादसा हुआ, प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी जानिए

प्रत्यक्षदर्शी सत्यभान का कहना है कि बेकाबू कार रॉन्ग साइड से कैंटर में टकराई। मैं दौड़कर वहां पहुंचा। कार से एक व्यक्ति को खींचकर बाहर निकाला। जब तक दूसरे लोगों को बाहर निकाला, दोनों वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई।

मेरे सामने सभी लोग जिंदा जल गए। कार देखकर हाईवे से जा रहे राहगीर रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 10-15 मिनट बाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाई गई।

हाईवे पर जाम लगा, क्रेन से हटवाए गए वाहन हादसे की सूचना पर एसपी देहात अमृत जैन भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि कार का नंबर प्लेट जल गया है। उसके चेसिस नंबर से एड्रेस तलाश रही है। एड्रेस मिलने पर परिजनों को सूचना दी जाएगी। शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाए गए। हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया था। क्रेन बुलाकर जली हुई गाड़ियां को हटवाया गया।

पांचवें व्यक्ति की अस्पताल में मौत हुई

घटना के बाद कार में से एक व्यक्ति को खींच कर बाहर निकाला गया था। उसकी हालत गंभीर थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह भी 90 प्रतिशत तक झुलसा हुआ था। करीब पांच घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। इस तरह इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या चार से बढ़कर पांच हो गई है।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम

1-अतुल पुत्र देवेंद्र यादव निवासी (19) भूतेश्वर कॉलोनी थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस 2- पुत्र संजय शर्मा निवासी (22) बजरियाज मोहल्ला थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस 3- हर्षित पुत्र अखिलेश माहेश्वरी (19) निवासी कासगंज रोड थाना सिकंदराराउ जनपद हाथरस 4- मयंक उर्फ मोनू पुत्र कुशल पाल (22) निवासी सिंधौली थाना हसायन जनपद हाथरस हाल पता ब्रह्मपुरी तहसील रोड सिकंदराराउ जनपद हाथरस 5- राजेश पुत्र सुनहरी (35) निवासी कुंवरपुर थाना निधौली कला जनपद एटा



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.