5 छक्के और 4 चौके... युवराज सिंह ने दिखाया सिक्सर किंग वाला रूप, 211 की स्ट्राइक रेट से ठोके 59 रन
Updated on
13-07-2024 02:01 PM
नॉटिंघम: भारतीय टीम के पूर्व स्टार युवराज सिंह को ऑस्ट्रेलिया से कुछ ज्यादा ही प्यार है। 2007 टी20 वर्ल्ड कप हो या फिर 2011 वर्ल्ड कप, युवराज ने ऑस्ट्रेलिया को हमेशा जख्म दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के सामने ही उनका बेस्ट प्रदर्शन सामने आता है। अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ युवराज का बल्ला जमकर बोला। उनकी बैटिंग देखकर पुराने दिन याद आ गए।
युवी ने ऑस्ट्रेलिया को कूट दिया
इंडिया लीजेंड्स के कप्तान युवराज सिंह ने सेमीफाइनल मुकाबले में धीमी शुरुआत की। एक समय वह 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदलने का फैसला किया। अगली 10 गेंदों पर 37 रन बनाकर वह अर्धशतक तक पहुंच गए। 26 गेंदों पर युवी ने इस टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक लगाया। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी पारी 38 रनों की थी, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आई थी।
डोहर्टी और सिडल निशाने पर आए
युवराज सिंह ने बाएं हाथ के स्पिनर जेवियर डोहर्टी और तेज गेंदबाज पीटर सिडल को निशाना बनाया। 13वें ओवर में डोहर्टी के खिलाफ युवी के बल्ले से लगातार तीन गेंद पर एक चौका और दो छक्के निकले। इसके बाद युवी ने अगले ही ओवर में सिडल को एक चौका और दो छक्के मारे। यानी लगातार 6 गेंदों पर ही उन्होंने 32 रन बटोर लिए। 28 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से युवराज सिंह ने 59 रनों की पारी खेली।
फाइनल में इंडिया चैंपियंस
इंडिया चैंपियंस की टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ पहले खेलते हुए युवराज सिंह की कप्तानी वाली टीम ने 6 विकेट पर 254 रन ठोक दिए। युवी के अलावा रॉबिन उथप्पा ने 65, यूसुफ पठान ने 51 और इरफान पठान ने 50 रनों की पारी खेली। जवाब में ब्रेट ली की टीम 7 विकेट पर 168 रन ही बना सकी। अब फाइनल में इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…