ट्रम्प के राष्ट्रपति बनते ही 538 अवैध प्रवासी गिरफ्तार:इनमें से कई खतरनाक अपराधी, मिलिट्री प्लेन से डिपोर्ट किया जा रहा

Updated on 24-01-2025 05:37 PM

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही प्रशासन ने अवैध प्रवासियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प के शपथ लेने के बाद पहले दिन में ही 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अब तक 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 373 को हिरासत में लेकर फिलहाल कैंप भेज दिया गया है। लेविट ने कहा कि ये सभी अपराधी हैं। इन पर रेप, हत्या और किडनैपिंग के आरोप हैं।

लेविट ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा कि ट्रम्प प्रशासन इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन ऑपरेशन चला रही है। अपराधियों को गिरफ्तार कर मिलिट्री प्लेन से डिपोर्ट किया गया है। हालांकि इन्हें कहां भेजा गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

अवैध प्रवासियों को पकड़े के लिए देशभर में छापेमारी

रिपोर्ट के मुताबिक एस इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (ICE) वाशिंगटन डीसी समेत कई शहरों में अवैध प्रवासियों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है और बड़े पैमाने पर अप्रवासियों से पूछताछ कर रही है।

प्रेस सचिव ने कहा कि ट्रम्प ने चुनाव से पहले जो वादा किया था, अब पूरा किया जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रम्प देश की सीमाओं की हिफाजत करने के लिए अपनी एग्जीक्यूटिव पावर का हर संभव इस्तेमाल कर रहे हैं। वे दुनिया को साफ संदेश भेज रहे हैं कि आप हमारे देश में अवैध रूप से घुसने और अमेरिकी कानूनों को तोड़ने के बारे में सोचते हैं तो आपको इसका अंजाम भुगतना होगा।

अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सीनेट ने पारित किया विधेयक

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका में अवैध प्रवासियों को लेकर काफी सख्त रहे हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण में भी कहा कि वे अपने देश में एक भी अपराधी को घुसने नहीं देना चाहते हैं। 20 जनवरी को ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के कुछ घंटे बाद ही अमेरिकी सीनेट में अवैध अप्रवास को लेकर बिल पास किया गया था।

इस विधेयक को 64-35 से पारित किया गया। इस विधेयक को ‘लैकेन रिले एक्ट’ नाम दिया गया है। यह एक्ट जॉर्जिया के 22 साल की नर्सिंग स्टूडेंट रिले के नाम पर रखा गया है। पिछले साल एक वेनेजुएला के नागरिक ने उसकी हत्या कर दी थी।

अब यह विधेयक हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में जाएगा। जहां सीनेट की ओर से किए गए बदलावों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ट्रम्प इस पर दस्तखत करेंगे, जिसके बाद यह कानून बन जाएगा। इस कानून के तहत पुलिस को दुकानों से सामान चुराने, किसी को घायल करने वाले और जान से मारने वाले आरोपी प्रवासियों को हिरासत में लेना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.