NEET रीएग्जाम के लिए बने 6 नए सेंटर, यहां NTA-शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे

Updated on 22-06-2024 11:46 AM

NTA ने शुक्रवार को शाम 8.30 बजे CSIR UGC NET परीक्षा स्थगित कर दी। यह एग्जाम 25-27 जून के बीच होना था। परीक्षा स्थगित करने की वजह रिसोर्सेस की कमी बताई गई है। NTA ने कहा कि इस परीक्षा का नया टाइम टेबल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर अपलोड किया जाएगा।

दो दिन पहले 19 जून को गड़बड़ियों की आशंका के बाद NTA ने UGC NET परीक्षा रद्द की थी। इससे पहले 12 जून को NCET की परीक्षा रद्द की गई थी।

NEET UG री-एग्जाम कल, 6 नए सेंटर बनाए गए
NEET UG एग्जाम में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स के लिए 23 जून को रीएग्जाम होना है। इस एग्जाम के लिए 6 नए टेस्ट सेंटर्स बनाए गए हैं। चंडीगढ़ के सिर्फ एक सेंटर को दोबारा रीएग्जाम का सेंटर बनाया गया है। यहां सिर्फ दो कैंडिडेट्स ही एग्जाम देंगे।

23 जून को 2 बजे से 5:20 तक ये एग्जाम होना है। ये एग्जाम 6 शहरों में कंडक्ट किया जाएगा। NTA ने सेंटर्स पर ऑब्जर्वर अपॉइंट कर दिए हैं। एग्जाम के दौरान NTA और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी सेंटर्स पर मौजूद रहेंगे।

हरियाणा के झज्जर सेंटर में नहीं होगा एग्जाम
हरियाणा के झज्जर सेंटर को भी बदल दिया गया है। इसी सेंटर से 720/720 स्कोर करने वाले 6 कैंडिडेट्स सामने आए थे। इस सेंटर पर रीएग्जाम कंडक्ट नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि एग्जाम के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए, ये सुनिश्चित करने के लिए एग्जाम सेंटर्स में बदलाव किया गया है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- एग्जाम को जीरो एरर बनाया जाएगा
NEET एग्जाम विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था- 'NEET एग्जाम के साथ समझौता नहीं होगा। एग्जाम को जीरो एरर बनाया जाएगा।' NTA के लिए हाई लेवल कमेटी गठित होगी, जो इसको और बेहतर करने की सिफारिश करेगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया, 'टेक्‍नोक्रेट्स, साइंटिस्‍ट्स, एकेडमिशियन, साइकोलॉजिस्‍ट बैकग्राउंड के लोगों को मिलाकर सरकार कमेटी बनाएगी। जल्‍द ही इसे नोटिफाई किया जाएगा। ये कमेटी NTA के स्‍ट्रक्‍चर, फंक्‍शनिंग, एग्‍जाम प्रोसेस, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफर और डेटा, सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल को और इम्प्रूव करने के लिए काम करेगी।' ये भी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.