केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से प्रदेश के पीएमश्री स्कूल के 6 विद्यार्थियों को मिला संवाद का मौका

Updated on 22-08-2024 06:02 PM

केन्द्र सरकार की पीएमश्री योजना के अंतर्गत संचालित पीएमश्री स्कूलों के 6 विद्यार्थियों को नई दिल्ली भ्रमण के दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान से परस्पर संवाद करने का मौका मिला। संवाद में इन विद्यार्थियों ने पीएमश्री स्कूल की गतिविधियों और इसमें अध्यापन व्यवस्था की जानकारी दी। पीएमश्री स्कूल के 6 छात्र पिछले दिनों 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिये नई दिल्ली गये थे। जिन छात्रों को यह अवसर मिला, उनमें भोपाल की महक, पन्ना के उमेश, सीधी के अमन, बैतूल की प्रणाली, जबलपुर की नितिशा और खंडवा की पारुल शामिल हैं। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के 100 विद्यार्थी नई दिल्ली पहुंचे थे।

प्रदेश में इन विद्यार्थियों का चयन प्रेरणा उत्सव, कला उत्सव, इंस्पायर अवार्ड, एनएमएमएस और कुश्ती गतिविधियों में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। चयनित छात्रों ने भ्रमण केदौरान नई दिल्ली में इंडिया गेट और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण भी किया। इस एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्रों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखना इनके जीवन का एक अनूठा अवसर था। ऐसे कार्यक्रम अन्य छात्रों को भी उत्कृष्टता प्राप्त करने तथा ऐसे अनुभव पाने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

प्रदेश में पीएमश्री योजना

पीएमश्री योजना केन्द्र एवं राज्य के सहयोग से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में उत्तरोत्तर सुधार और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना को सितम्बर 2022 में शुरू किया गया। योजना की वित्तीय व्यवस्था 60 प्रतिशत केन्द्रांश और 40 प्रतिशत राज्यांश की है। योजना में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड से 2 हाई स्कूल और हायर सेकण्ड्री अथवा माध्यमिक, प्रायमरी विद्यालयों का चयन किया जाता है। इन विद्यालयों को इस प्रकार विकसित किया जाता है कि यह आस-पास के अन्य विद्यालयों के लिये एक उत्कृष्ट उदाहरण का काम कर सकें। योजना में चयनित विद्यालय के समीप वाटिका का विकास, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा, खेलने की सुविधा, लायब्रेरी और लैब इत्यादि की व्यवस्था भी की जा रही है। चयनित विद्यालयों को 'ग्रीन स्कूल' की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को डिजीटल लायब्रेरी, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासेस आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.