1 टी20 मैच में बने 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम इंडिया के 4 विश्व कीर्तिमान स्वाहा, सिर्फ छक्के-चौकों से बना डाले 282 रन

Updated on 24-10-2024 12:41 PM

नई दिल्ली. जिम्बाब्वे ने एक टी20 इंटरनेशनल मैच में 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाले. इस टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच में गाम्बिया के खिलाफ एक के बाद एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किए. इसमें चार रिकॉर्ड भारत के भी हैं जिसे जिम्बाब्वे ने अपने नाम कर लिए. जिम्बाब्वे के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में कप्तान सिकंदर रजा का अहम रोल रहा जिन्होंने 33 गेंदों पर शतक ठोक डाला. सिकंदर की तेजतर्रार पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर 344 रन बनाए. इसके बाद यह टीम टी20 में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही. नैरोबी में खेले गए इस मैच में गाम्बिया का सिर्फ एक बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाया. टीम 54 रन पर ढेर हो गई.


जिम्बाब्वे ने 344 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह किसी टीम का सर्वाधिक टोटल है. टेस्ट खेलने वाली किसी टीम का टी20 में यह सबसे ज्यादा का स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम था. भारतीय टीम ने हाल में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में 297 रन बनाए थे. जिम्बाब्व ने इस दौरान 282 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बना डाले. यह भी विश्व कीर्तिमान है. यह रिकॉर्ड भी पहले भारत के नाम था जिसने बांग्लादेश के खिलाफ 232 रन बाउंड्री से जुटाए थे.


जिम्बाब्वे की ओर से इस मैच में 57 बाउंड्री लगे


इसके अलावा जिम्बाब्वे की टीम टी20 मैच की एक पारी में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने वाली टीम बन गई है. इस टीम ने गाम्बिया के खिलाफ मैच में कुल 57 बाउंड्री लगाई. इसमें अकेले सिकंदर रजा ने 15 छक्के 7 चौके जड़े. टी20 इंटरनेशनल मैच में पहले सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड भारत के नाम था जिसने बांग्लादेश के खिलाफ 47 बाउंड्री लगाए थे लेकिन अब यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे ने अपने नाम कर लिया. गाम्बिया के खिलाफ जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने 27 छक्के लगाए. यह भी टी20 के एक पारी में सर्वाधिक है. इससे पहले नेपाल ने एक पारी में 26 छक्के मंगोलिया के खिलाफ एशियन गेम्स में लगाए थे.


रोहित-मिलर को पीछे छोड़ नंबर वन बने सिकंदर


जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 33 गेंदों पर शतक ठोका. यह टेस्ट खेलने वाली टीम के किसी खिलाड़ी का टी20 में स सबसे तेज शतक है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम था जिन्होंने 35 गेंदों पर बनाया था. इस मैच में जिम्बाब्वे ने रिकॉर्ड 290 रन से जीता जो टी20 क्रिकेट में किसी टीम की सबसे बड़ी जीत है. जिम्बाब्वे टी20 में सबसे तेज 200 रन बनाने वाली टीम बन गई है. उसने 12. 5 ओवर में रनों का दोहरा शतक बना लिया था. इससे पहले साउथ अफ्रीका के नाम ये रिकॉर्ड था. साउथ अफ्रीका ने 13.5 ओवर में रनों की डबल सेंचुरी लगाई थी.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.