एक मिनट में 700 राउंड... दुश्मनों का काल है AK-203, रूस ने भारत को सौंपी 36 हजार असॉल्ट राइफल
Updated on
05-07-2024 03:11 PM
मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए अगले सप्ताह मॉस्को जाने वाले हैं। 8-10 जुलाई तक वह दो देशों की यात्रा करेंगे। रूस जाने के बाद वह ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना जाएंगे। इस शिखर सम्मेलन से पहले रूसी पक्ष ने घोषणा की है कि इंडो-रूसी राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) ने 35000 से ज्यादा 'मेड इन इंडिया' कलाश्निकोव एके-203 असॉल्ट राइफलों का उत्पादन कर भारतीय सेना को सौंप दिया है। यह ट्रांसफर दोनों पक्षों के बीच चल रहे बड़े रक्षा सहयोग का एक हिस्सा है।
इसमें रक्षा क्षेत्र में भारत के मेक इन इंडिया पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कलाश्निकोव AK-203 असॉल्ट राइफल, AK-200 का आधुनिक संस्करण है। IRRPL भारत के आयुध फैक्ट्री बोर्ड और रूसी पक्ष से रोसोबोरोनएक्सपोर्ट JSC और कलाश्निकोव समूह का संयुक्त उद्यम है। दोनों रूसी कंपनियां रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन की सहायक कंपनियां हैं जो रूस की सरकार के आदेश से हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करती है।
क्या है खासियत?
एके-203 रूस की प्रसिद्ध एके-47 असॉल्ट राइफल का आधुनिक संस्करण है। एके-200 श्रृंखला का हिस्सा है। एके-203 में 7.62x39 मिमी की गोली लगती है। कलाश्निकोव राइफल विश्वसनीयता, स्थायित्व और संचालन में सरलता के लिए जानी जाती हैं। एके-203 में सटीकता बढ़ाने के लिए कई तरह की चीजें जोड़ी गई हैं। उदाहरण के लिए इसमें आवश्यक्ता के हिसाब से जरूरी ऑप्टिक, कोलिमेटर, नाइट और थर्मल इमेजिंग स्कोप लगाए जा सकते हैं। इसका वजन 3.8 किग्रा है।
एक मिनट में 700 राउंड
यह बंदूक 500-800 मीटर तक फायर कर सकती है। वहीं एक मिनट में यह 700 राउंड गोली दाग सकती है। एके-47 हथियार में जो खूबी है वही एके-203 में भी आती है। मुश्किल मौसम में भी यह काम कर सकती है, जो इसकी विश्वसनीयता बढ़ा देती है। कई बंदूकें ठंड या बरसात में दिक्कत करती हैं। लेकिन एके 47 दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए गए हथियारों में से एक है। इसे कीचड़, रेत और पानी में ले जाया जा सकता है और इसके बाद भी यह काम करती है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…