91 साल का कनाडाई अरबपति रेप के आरोप में गिरफ्तार:दावा- फ्रैंक स्ट्रोनक ने 40 साल तक कई महिलाओं का शोषण किया

Updated on 08-06-2024 05:14 PM

कनाडा के मशहूर बिजनेसमैन फ्रैंक स्ट्रोनक को शुक्रवार को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। स्ट्रोनक दुनिया की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स कंपनी के फाउंडर हैं। पुलिस ने स्ट्रोनक को फिलहाल कुछ शर्तों पर रिहा कर दिया है। उन्हें बाद में ब्रैम्पटन, ओंटारियो की एक अदालत में पेश होना होगा।

कनाडा की पील रिजनल पुलिस ने एक बयान में कहा कि 91 साल के स्ट्रोनक पर 80 के दशक से लेकर 2023 तक महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। मशहूर बिजनेसमैन पर रेप, यौन उत्पीड़न, महिला को जबरन कैद रखने समेत पांच अपराधों में आरोपी बनाया गया है।

पील रिजनल पुलिस कॉन्स्टेबल टेलर बेल ने कहा कि बिजनेसमैन पर एक से अधिक महिलाओं ने शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने ये जानकारी नहीं दी कि कितनी महिलाओं ने ये आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह एक हाई-प्रोफाइल मामला है।

हमारी टीम के पास पीड़ितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उनकी सुरक्षा के कारण हम ये नहीं बताने जा रहे हैं कि कुल कितनी पीड़िताओं ने स्ट्रोनक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बेल ने कहा कि वे लोगों से अपील कर रहे हैं कि अगर स्ट्रोनक से जुड़ी कोई जानकारी उनके पास है या उनके साथ भी शोषण किया गया है तो वे आगे आएं।

स्ट्रोनक का जन्म 1932 में ऑस्ट्रिया में हुआ था। वे 6 साल के थे तभी उनके देश पर हिटलर की नाजी सेना का कब्जा हो गया। उनका बचपन ग्रेट डिप्रेशन और दूसरे विश्वयुद्ध के दौर में बीता। 14 साल की उम्र में स्ट्रोनक ने पढ़ाई छोड़ दी। वे छोटे मोटे काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने पार्ट-पुर्जे की कंपनी में काम किया। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस में डाईमेकर का काम किया।

साल 1954 में वे एक बेहतर भविष्य की चाह में एक अटैची और कुछ सौ डॉलर लेकर वे कनाडा निकल गए। साल 1957 में उन्होंने घर के गैरज में ही एक कंपनी की नींव रखी और ऑटो पार्ट्स का बिजनेस शुरू किया। उनका बिजनेस चल निकला।

साल 1969 में उनके करियर में एक बड़ा दौर आया जब उन्होंने मैगना इलेक्ट्रॉनिक का अधिग्रहण किया। साल 1973 में उन्होंने अपनी कंपनी का नाम मैगना इंटरनेशनल रख दिया। वर्तमान में उनकी कंपनी का प्रसार 34 देशों में है। उनकी कंपनी में 1,70,000 कर्मचारी काम करते हैं। उनकी कंपनी हर साल 40 बिलियन डॉलर का कारोबार करती है। उनकी कंपनी हॉर्स रेसिंग का कारोबार भी करती है।

फ्रैंक स्ट्रोनक एक समय कनाडा के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल थे। वर्तमान में उनकी संपत्ति 1.50 बिलियन डॉलर है। फिलहाल वे देश के 31वें सबसे रईस शख्स हैं।

सफलता मिलने के बाद भी छोड़ दी पॉलिटिक्स
फ्रैंक स्ट्रोनक ने सितंबर 2012 में ‘टीम स्ट्रोनक’ नाम की एक राइट विंग पार्टी बनाई थी। अगले साल हुए चुनाव में उनकी पार्टी देश की तीसरी सबसे पार्टी बन गई। इसके बाद 2013 में ऑस्ट्रिया चले गए। मगर 2 महीने में ही उनका मन ऊब गया। वे फिर से कनाडा लौट आए।

अक्टूबर 2018 में फ्रैंक स्ट्रोनक ने अपनी बेटी बेलिंडा पर केस कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी उनकी कंपनी को बर्बाद करने पर तुली हुई है। हालांकि बेलिंडा ने इससे इनकार किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.