1 रुपये की ट्रांजेक्शन स्लिप, 24 करोड़ की कमाई, फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से हुआ महाघोटाला, गोरखपुर में 21 पर FIR
Updated on
23-05-2026 02:19 PM
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से डिजिटल फ्रॉड और आर्थिक धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट के जरिए करीब 24 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। आरोप है कि कंपनी के फाउंडर, एजेंट और उनके सहयोगियों ने केवल 1 रुपये का ट्रांजेक्शन कर उसे डिजिटल एडिटिंग के जरिए लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश दिखाया और इसी आधार पर कंपनी के खातों में हेराफेरी की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कारोबारी ने लगाया 24 करोड़ की ठगी का आरोप
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रेल विहार फेज-1 निवासी कारोबारी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी से जुड़े फाउंडर सोनू जायसवाल और एजेंट शिवम जायसवाल ने सुनियोजित साजिश के तहत करीब 24 करोड़ रुपये का गबन किया। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2023 में कारोबारी संबंध बनने के बाद आरोपियों ने निवेश और रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर विश्वास जीतकर आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
1 रुपये भेजकर लाखों का फर्जी निवेश दिखाने का खेल
शिकायत के मुताबिक ठगी का तरीका बेहद शातिराना था। आरोपी कंपनी के बैंक खाते में केवल 1 रुपये ट्रांसफर करते थे। इसके बाद डिजिटल एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से उसी ट्रांजेक्शन का फर्जी UPI स्क्रीनशॉट तैयार किया जाता था, जिसमें रकम लाखों और करोड़ों में दिखाई जाती थी। इन फर्जी स्क्रीनशॉट्स को अकाउंट रिकॉर्ड में लगाकर बड़े निवेश का दावा किया जाता रहा।
इंटरनल ऑडिट में खुला करोड़ों के गबन का राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी का इंटरनल ऑडिट कराया गया। शुरुआती जांच में 4.50 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन संदिग्ध मिले। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कथित घोटाले की रकम बढ़कर 24 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जांच में यह भी सामने आया कि ठगी गई रकम को आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों और करीबियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर निजी खातों में डायवर्ट किया।
कोर्ट के आदेश पर 21 लोगों पर केस दर्ज
मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष कोर्ट पहुंचा जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर गुलरिहा थाने में 21 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू जायसवाल, शिवम जायसवाल, संजू जायसवाल, सुदामा कुशवाहा, राहुल कुमार समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में सामने आ सकती हैं और परतें
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह के अनुसार, मामला आर्थिक अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से जुड़ा है। पुलिस पूरे ट्रांजेक्शन नेटवर्क, बैंक खातों और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। संभावना है कि जांच में और नाम व वित्तीय लेनदेन सामने आ सकते हैं।
नई दिल्ली, CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 जून से बढ़ाकर 7 जून कर दी है। बोर्ड के…
चेन्नई, तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है। अन्नामलाई के अनुसार, आंदोलन शुरू…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, 3 दिन की देरी से आने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर मानसून गोवा पहुंच गया है। मुंबई में भी इसके…
नई दिल्ली, NEET पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के…
चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कई सांसद नजर नहीं आए। हाल ही…
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राजनीतिक गलियारों में शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला। सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं…
बेंगलुरु, कर्नाटक में 3 दिन पुरानी डीके शिवकुमार सरकार से मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वे पंसदीदा मंत्रालय न मिलने से नाराज थे। मुख्यमंत्री शिवकुमार ने एक…
चेन्नई, तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज में अन्नामलाई ने कहा कि आज हम…
पटना: बिहार के बुनियादी ढांचे और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की…