घर छोड़ 19 साल की लड़की रहने लगी प्रेमी के साथ, भोपाल में ऐसी हालत में मिली लाश... लापता ब्वॉयफ्रेंड की हो रही तलाश

Updated on 15-09-2024 11:22 AM
भोपाल: राजधानी भोपाल में 19 साल की एक लड़की का शव मिलने से सनसनी मच गई है। यह शव उसके प्रेमी के कमरे में मिला है। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय छात्र नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव की रहने वाली थी। वह कई दिनों से घर से लापता थी और भोपाल में अपनी प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

बता दें, कि लड़की का शव बागसेवनिया स्थित नारायण नगर में मिला है। वह 9 अगस्त से अपने घर में किसी को बताए बिना ही प्रेमी के साथ भाग गई थी। बताया जा रहा है कि नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव की 19 वर्षीय बेटी 9 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी। वह जबलपुर की एक निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी, इसके बाद अब परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी का का शव मिला है।

बुआ को पता था प्रेमी के साथ रहने वाली बात


जिस कमरे में उसका शव मिला वह मयंक परिहार का है। उसके साथ ही किशोरी निवास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली है कि वह अपनी बुआ के साथ व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से संपर्क में थी। उसने बताया था कि वह मयंक के साथ में रहती है। पर पिछले कुछ दिनों उनके बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। लड़की ने कहा था कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इसके बाद अब उसकी मौत की सूचना मिली है।

गले में लगा हुआ मिला फंदा


पुलिस को अंकिता के गले में फंदा लगा हुआ मिला है। हालांकि, उसका शव जमीन पर पड़ा था। लड़की की मौत के बाद उसका प्रेमी मयंक लापता है। पुलिस आत्महत्या के साथ ही हत्या के एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.