25 कमरों का बंगला, 7 विदेशी गाड़ियां, जिस सुपरस्टार की रईसी से चौंधिया जाती थी आंख, उसने चॉल में था तोड़ा दम
Updated on
06-06-2025 03:01 PM
पचास के दशक में भारतीय सिनेमा में एक ऐसा सितारा चमका, जिसने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं, और खूब दौलत-शोहरत कमाई। इस एक्टर के पास उस दौर में आलीशान और लग्जरी बंगला था। सात महंगी और इम्पोर्टेड कारें थीं। जिस बंगले में यह एक्टर रहता था, उसमें 25 कमरे थे। पर एक दिन स्टारडम और चमक की चादर ऐसी उतरी कि यह एक्टर पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया। अपने आखिरी दिनों में इसे चॉल में रहना पड़ा और गरीबी में ही दम तोड़ दिया।
यह एक्टर अपने जमाने का मशहूर कॉमेडियन और डायरेक्टर भी रहा। अपने करियर में इसने 300 फिल्मों में काम किया, जिनके कई गाने भी हिट रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में बॉडी डबल के बिना स्टंट करने की शुरुआत इसी एक्टर ने की थी। सेट पर हर दिन नई लग्जरी गाड़ी से जाता था। पर हालात ऐसे बने कि लग्जरी गाड़ियों से लेकर घर-बंगला तक सब बिक गया।
भगवान दादा ने एक इंटरव्यू में बताई थी लुटे स्टारडम की कहानी
यह थे भगवान दादा, जिनके एक थप्पड़ ने एक्ट्रेस ललिता पवार का चेहरा बिगाड़ दिया था, और आंख खराब कर दी थी। भगवान दादा ने खुद एक इंटरव्यू में अपने लुटे स्टारडम और गरीबी पर बात की थी। उन्होंने 'द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया' से कहा था, 'फिल्म 'अलबेला' की सफलता के बाद मैं लखपति बन गया था। मेरे पास एक स्टूडियो था। मैंने सात लग्जरी गाड़ियां खरीदी थीं, ताकि हफ्ते में हर दिन नई गाड़ी से जाया करूं।'
'औरतें मेरी कमजोरी थीं, पत्नी के प्रति बेवफा था'
भगवान दादा ने आगे कहा था, 'मेरे पास जुहू में 25 कमरों का एक बंगला था। लेकिन भगवान ने मुझे मेरे बुरे कर्मों का फल दिया और सबकुछ छीन लिया। मैं शराबी कबाबी बन गया। ताश और रेस कोर्स में जुआ खेलने लगा। शराब और औरतें मेरी कमजोरी थी। मैं अपनी पत्नी के प्रति बेवफा था। सच तो यह है कि मैंने अपने परिवार को नजरअंदाज़ कर दिया था। शायद यह मुझे सजा देने का भगवान का तरीका था। मैं एक मजदूर करोड़पति से कंगाल बन गया।'
भगवान दादा का असली नाम, चौथी क्लास में छूट गई थी पढ़ाई
भगवान दादा आखिरी दिनों में एक चॉल में रहने लगे थे। उनका असली नाम भगवान अबाजी पांडव था, और वह एक कपड़ा मिल वर्कर के बेटे थे। फिल्मों में आने से पहले खुद भगवान दादा भी कपड़ों की मिल में ही काम करते थे। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, तो भगवान दादा को चौथी क्लास के बाद ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। लेकिन जब फिल्मों में आए, तो अपार दौलत कमाई।
बेचना पड़ा बंगला-गाड़ियां, गरीबी और चॉल में दर्दनाक मौत
लेकिन एक फिल्म बनाने के चक्कर में सब गंवा बैठे। भगवान दादा ने फिल्म 'हंसते रहना' बनाई थी, जिसमें किशोर कुमारको साइन किया था। लेकिन किशोर कुमार के कारण उन्हें फिल्म बीच में ही बंद करनी पड़ गई, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। इसकी भरपाई के लिए भगवान दादा को अपना बंगला और गाड़ियां तक बेचनी पड़ीं। नतीजा यह हुआ कि भगवान दादा आर्थिक तंगी का शिकार हो गए। इतनी गरीबी आ गई कि चॉल में रहना पड़ा। पाई-पाई को मोहताज थे। इसके कारण उन्होंने खुद को शराब में डुबो लिया और फिर 4 फरवरी 2002 को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…