भोपाल में 7 साल के बच्ची के साथ बैड टच

Updated on 20-12-2025 12:25 PM

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 7 साल की बच्ची के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। आरोपी पार्क में खेल रही मासूम को साथ ले गया। घर में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद टॉफी का लालच देकर बच्ची को घटना के संबंध में किसी को भी ना बताने की बात कही और उसे छोड़ दिया।

घर पहुंची पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम मां को बताया। मां ने स्थानीय लोगों को वारदात की जानकारी दी। इसी बीच राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भी घटना की जानकारी लगी और वह मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने आरोपी को तलाश कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

बजरंग दल के पदाधिकारी सोनू हिंदू ने बताया कि 7 वर्षीय मासूम अशोका गार्डन की कॉलोनी में रहती है। शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे अपने घर के बाहर पार्क में खेल रही थी। तभी आरोपी नरेंद्र राजपूत बच्ची को कार्टून दिखाने के बहाने घर ले गया।

जहां उसके साथ गलत हरकत की। करीब 1 घंटे बाद उसने बच्ची को छोड़ा, रोती हुई मासूम अपने घर पहुंची। तब उसने मां को पूरा घटनाक्रम बताया। मां ने स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी दी और उनके माध्यम से हम तक यह जानकारी पहुंची। तब हमारे कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हमीदिया अस्पताल में कराया जा रहा मेडिकल

आरोपी को पुलिस को सौंपने के बाद भीड़ थाने पहुंच गई और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मासूम को परिजन के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है, जहां उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

रेप हुआ कि नहीं, फिलहाल साफ नहीं

टीआई अनुराग लाल के मुताबिक मासूम के साथ रेप हुआ कि नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। महिला अधिकारी ने बच्ची से बातचीत की है लेकिन वह सही से घटनाक्रम नहीं बता सकी। अब मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल आरोपी द्वारा अश्लील हरकतें किए जाने की पुष्टि हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.