जयपुर के होटल में गहनों से भरा बैग चुराया था... राजगढ़ से पकड़ाए चोर, 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल बरामद

Updated on 12-08-2024 01:23 PM

भोपाल। राजगढ़ पुलिस ने जयपुर के एक फाइव स्टार होटल में हो रहे शादी समारोह से जेवरात और नगदी से भरा बैग चोरी करने वाली गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना के मात्र 48 घंटे के अंदर ही एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

मप्र पुलिस का आभार माना

आरोपियों से 1 करोड़ 45 लाख रुपए का माल भी बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस का आभार माना है। वहीं कमिश्नर आफ जयपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के एडीजी (इन्टेलिजेंस) जयदीप प्रसाद को बधाई दी है।

  • दरअसल, 8 अगस्त को सिकंदराबाद के बिजनेसमैन नरेश गुप्ता ने अपने बेटे की डेस्टिनेशन मेरिज के लिए जयपुर का एक फाइव स्टार होटल बुक किया था।
  • आशीर्वाद समारोह के दौरान जेवरात और नगदी से भरा बैग एक नाबालिग अपने साथी के साथ चोरी कर के भाग गया था।
  • बैग नहीं मिलने पर नरेश गुप्ता ने जयपुर पुलिस को मामले की रिपोर्ट की। रिपोर्ट के बाद जयपुर पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
  • पुलिस के अनुसार होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर इसमें एक नाबालिग और एक संदिग्ध नजर आया था।
  • जयपुर पुलिस ने तत्‍परता दिखाते हुए चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट भेजा था।
कांवड़ यात्रा में नजर आया संदिग्ध
जयपुर पुलिस को आरोपियों के मध्यप्रदेश में होने की सूचना मिली। जयपुर पुलिस के इनपुट पर मध्यप्रदेश पुलिस तत्काल एक्शन में आयी। मध्यप्रदेश पुलिस ने एडीजी (इन्टेलिजेंस) जयदीप प्रसाद के निर्देश पर राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमों का गठन किया। पुलिस को नाबालिग आरोपी के कांवड़ यात्रा में शामिल होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर नाबालिग को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की।
कड़िया गैंग के सदस्य हैं आरोपी
जयपुर के पांच सितारा होटल में चोरी करने वाले बदमाश कड़िया गैंग के हैं। बताया जा रहा है कि राजगढ़ पुलिस की कड़िया गैंग पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। राजगढ़ पुलिस द्वारा 6 माह में कड़िया गैंग के 25 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। इन आरोपियों से 6 माह में 4 करोड़ 37 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.