MP के तीन जिलों को बड़ी सौगात... बुधनी, दमोह और छतरपुर में इसी सत्र से शुरू होंगे नए मेडिकल कॉलेज

Updated on 29-01-2026 11:48 AM
भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के बुधनी के अलावा दमोह और छतरपुर में वर्ष 2026-27 के सत्र से मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारी है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की तरफ से इसके लिए इसी सप्ताह नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को प्रस्ताव भेजा जाएगा। तीनों जगह भवन तैयार हो गया है। अब फैकल्टी और अन्य स्टाफ की भर्ती, पुस्तकालय की स्थापना व अन्य व्यवस्थाएं एनएमसी के मापदंडों के अनुसार मार्च-अप्रैल तक की जाएंगी।

एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी का लक्ष्य

इन मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 150-150 सीटों की मान्यता का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुछ कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें भी बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। जहां 100 सीटें हैं, वहां 150 और जहां 150 हैं वहां 250 करने का प्रस्ताव है। इस दृष्टि से बुनियादी संसाधन भी बढ़ाए गए हैं। हालांकि, मंडला और राजगढ़ में भी 2026-27 के सत्र से मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारी थी, पर दोनों जगह भवन ही तैयार नहीं हो पाया है।

केंद्र और राज्य की साझा भागीदारी से निर्माण

भारत सरकार के सहयोग से ये कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। स्थापना लागत में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार मिला रही है। वर्ष 2018 में ये कॉलेज केंद्र द्वारा स्वीकृत किए गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने लगभग एक वर्ष केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने में लगा दिया था। बाद में प्रस्ताव को संशोधित किया गया। इस तरह लगभग डेढ़ वर्ष निर्माण कार्य ही शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद निर्माण एजेंसियों की ढिलाई के चलते भवन निर्माण में देरी हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.