क्रिकेटर युवराज सिंह पर बनेगी बायोपिक:भूषण कुमार और रवि भगचंदका करेंगे प्रोड्यूस

Updated on 20-08-2024 04:34 PM

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की लाइफ पर फिल्म बनने वाली है। युवी की बायोपिक को भूषण कुमार और रवि भगचंदका प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

इस अनाउंसमेंट के बाद युवराज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया ब्रिफिंग के दौरान युवी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी बायोपिक लाखों लोगों को अपनी चुनौतियों से पार पाने के लिए प्रेरित करेगी।

फिल्म का नाम अभी तय नहीं
तरन आदर्श ने युवी की बायोपिक की अनाउंसमेंट करते हुए पोस्ट में लिखा- ‘क्रिकेटर युवराज सिंह पर बायोपिक की घोषणा... भूषण कुमार और रवि भगचंदका क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह के असाधारण जीवन को बड़े पर्दे पर लाएंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है, लेकिन इसमें उनके पूरे क्रिकेटिंग करियर और लाइफ को दिखाया जाएगा।’

युवी ने कहा- क्रिकेट मेरा सबसे बड़ा प्यार
अपनी बायोपिक को लेकर युवराज सिंह ने कहा, ‘मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरी कहानी दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों को दिखाई जाएगी। क्रिकेट मेरे लिए सबसे बड़ा प्यार और सभी उतार-चढ़ावों के दौरान ताकत का स्रोत रहा है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म दूसरों को अपनी चुनौतियों से उबरने और अटूट जुनून के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।’

युवराज सिंह का क्रिकेटिंग करियर
युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 17 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में 33.93 की औसत से 1900 रन, 304 वनडे मैचों में 36.56 की औसत से 8701 रन और 58 टी-20 मैचों में 28.02 की औसत से 1177 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 71 अर्धशतक और 17 शतक निकले हैं। इसके अलावा उनके नाम 148 इंटरनेशनल विकेट भी दर्ज हैं। युवी ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.