एक बच्‍चे की हत्‍या और पूरे शहर पर शक की सूई! रोमांच से भरी है करीना कपूर की फिल्‍म

Updated on 20-08-2024 06:08 PM
करीना कपूर की क्राइम-थ्र‍िलर फिल्‍म 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर मंगलवार, 20 अगस्‍त को रिलीज हो गया है। हंसल मेहता के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की लंबे समय से चर्चा है। बीते साल 2023 में लंदन फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में इसका प्रीमियर हुआ था और तभी से इसकी जबरदस्‍त तारीफ हो रही है। करीब 1 मिनट के टीजर में वह सबकुछ है, जो इस थ्र‍िलर फिल्‍म के लिए एक्‍साइटमेंट बढ़ा देता है। कहानी एक लापता बच्‍चे की तलाश से शुरू होती है, जो एक मर्डर केस में बदल जाती है। करीना कपूर फिल्‍म में ब्रिट‍िश-इंडियन जासूस जसमीत भामरा के किरदार में हैं और वह हर फ्रेम में शानदार लगी है।
'द बकिंघम मर्डर्स' को जहां हंसल मेहता ने डायरेक्‍ट किया है, वहीं इसे करीना कपूर खान, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। टीजर की शुरुआत एक लापता बच्‍चे की तलाश से शुरू होती है। करीना कपूर के किरदार जसमीत को यह केस सौंपा जाता है। पता चलता है कि इस 10 साल के बच्‍चे की हत्‍या हो गई है।

कहानी ऐसी कि पूरा शहर बन जाता है संदिग्‍ध

'वैरायटी' मैगजीन के मुताबिक, फिल्म में करीना कपूर का किरदार जसमीत भामरा खुद अपने बेटे को खो चुकी है। वह एक जासूस और उससे भी आगे एक मां है। ऐसे में जब उसे बकिंघमशायर में एक 10 साल बच्चे की हत्या की जांच सौंपी जाती है, तो मामला कानूनी और जज्‍बाती दोनों बन जाता है। कहानी में आगे कई रहस्य हैं, जिसके सिरे उधड़ते हैं, तो शहर का हर व्यक्ति मामले का संदिग्ध बन जाता है।

करीना बोलीं- 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' की केट विंसलेट जैसा है किरदार

इस फिल्‍म की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। इस फिल्म से करीना कपूर बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही है। 'वैराइटी' को दिए इंटरव्‍यू में करीना ने बताया था कि फिल्म में उनका किरदार 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' में दिग्‍गज हॉलीवुड एक्‍ट्रेस केट विंसलेट की भूमिका से प्रेरित है। करीना ने कहा, 'मुझे 'मेयर ऑफ़ ईस्टटाउन' बहुत पसंद है और जब हंसल मेरे पास आए, तो मैंने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा से करना चाहती थी। इसलिए हमने उसी तर्ज पर कहानी और किरदार में थोड़ा बदलाव किया है।

'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज डेट

'द बकिंघम मर्डर्स' भारत में 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान के अलावा ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन प्रमुख भूमिकाओं कलाकार हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.