चोरी के जेवर गिरवी रखने वाली बजाज फाइनेंस की महिला कर्मी गिरफ्तार

Updated on 27-12-2025 01:49 PM
रायपुर,  थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में हुई चोरी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के जेवरातों को बिना किसी वैध दस्तावेज के गिरवी रखने वाली बजाज फाइनेंस कंपनी की महिला फाइनेंसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की निशानदेही पर चोरी के सोने के जेवरात भी जप्त कर लिए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया सुशीला जाल, निवासी परसुराम नगर पुरैना, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 4 अक्टूबर 2025 को अस्वस्थ होने के कारण अपने परिवार के साथ अपने गृह राज्य ओडिशा चली गई थीं। 25 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 4 बजे जब वह वापस अपने घर लौटीं, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगद रकम गायब थी।
इस रिपोर्ट पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 278/25 धारा 331(4), 305, 3(5), 317(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक विधि के साथ संघर्षरत बालक और आरोपी आशीष नेताम को पूर्व में गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष नेताम ने खुलासा किया कि चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात तेलीबांधा स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे गए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बजाज फाइनेंस, तेलीबांधा में पूछताछ की, जहां यह सामने आया कि सनोहर जाहां नामक महिला कर्मचारी द्वारा चोरी के जेवरातों को बिना किसी वैध दस्तावेज के गिरवी रखा गया था।

पुलिस ने इस अवैध कृत्य के लिए महिला आरोपी सनोहर जाहां को धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सोने के जेवरात जप्त कर लिए गए हैं।

गिरफ्तार महिला आरोपी का विवरण:
सनोहर जाहां, पिता स्वर्गीय हफीज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंडरी, सुभान पान शॉप के सामने, झंडा चौक, थाना मोवा, जिला रायपुर।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.