आजाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

Updated on 18-12-2025 04:54 PM
रायगढ़ । रायगढ़ स्टेशन से पहले पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) के एक जनरल कोच में बुधवार रात अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना भूपदेवपुर–किरोड़ीमल नगर सेक्शन में उस समय हुई, जब ट्रेन अपनी नियमित गति से गुजर रही थी। जानकारी के अनुसार, इंजन से तीसरे जनरल कोच में अचानक घना धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति भांपते ही यात्रियों ने सतर्कता दिखाते हुए चेन पुलिंग (एसीपी) कर ट्रेन को रोक दिया। धुआं फैलते ही यात्रियों ने एक-दूसरे को सतर्क किया और कोच से बाहर निकल गए। गनीमत रही कि समय रहते ट्रेन रुक गई और किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं मिली।घटना की सूचना सबसे पहले ट्रेन में तैनात टीटीई चंचल कुमार ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी अलर्ट हो गए। यात्रियों द्वारा एसीपी किए जाने के बाद शाम 7 बजकर 41 मिनट पर ट्रेन को पोल संख्या 599/21 के पास नियंत्रित किया गया।आग की जानकारी मिलते ही ट्रेन में मौजूद एसी मैकेनिक, गार्ड और लोको पायलट ने अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझा ली। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग सीमित दायरे में थी और समय रहते नियंत्रण होने से बड़ा नुकसान टल गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कोच के भीतर रखे कुछ कागजों में आग लगी थी। जांच के दौरान किसी तरह का शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी नहीं पाई गई। अधिकारियों का कहना है कि आग किसी यांत्रिक या विद्युत कारण से नहीं लगी।जांच के दौरान आशंका जताई गई कि किसी यात्री द्वारा बीड़ी या सिगरेट जलता हुआ फेंकने से कागजों में आग लगी होगी, जिससे धीरे-धीरे धुआं फैल गया। यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में धूम्रपान न करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

घटनास्थल पर स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को रात 8 बजकर 23 मिनट पर रवाना किया गया। रायगढ़ स्टेशन पहुंचने पर वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) और विद्युत स्टाफ ने संबंधित कोच की संयुक्त जांच की। जांच में किसी तरह का खतरा नहीं पाए जाने के बाद ट्रेन को रात 9 बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस देश की प्रमुख ट्रेनों में शामिल है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इस घटना में किसी के हताहत न होने से यात्रियों और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.