पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश रैकवार मूलत: दमोह के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। दमोह में काम नहीं मिलने पर उन्होंने
भोपाल में रहने वाले एक रिश्तेदार से संपर्क किया तो उसने मुकेश को
भोपाल बुला लिया। सोमवार सुबह मुकेश अपनी पत्नी और तीन बच्चों को लेकर भोपाल पहुंचे। रिश्तेदार ने उन्हें निर्माणाधीन इमारत के पास बुलाया तो वह रोहित नगर फेस-2 पहुंचे। यहां ठेकेदार से बातचीत करने के बाद मुकेश को काम मिलने की बात तय हो गई। उसके बाद पत्नी और बच्चे मल्टी की चौथी मंजिल पर पहुंचे व काम देखने लगे। इसी बीच उनका चार वर्षीय बेटा अमन रैकवार खुली हुई खिड़की के पास पहुंच गया। वह खिड़की से नीचे झांक रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने पर वह पलट गया और चौथी मंजिल से नीचे जा गिरा।