दूरस्थ वनांचल ग्राम गोडलवाही में सुशासन सप्ताह - प्रशासन गांव की ओर शिविर का हुआ आयोजन

Updated on 20-12-2025 01:03 PM

राजनांदगांव। जिले में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक कलस्टरवार शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड छुरिया के दूरस्थ वनांचल ग्राम गोडलवाही में आज सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया। जिसमें कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 70 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोदभराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत उत्कृष्ट  कार्य करने वाली स्वच्छताग्राही महिलाओं और मितानिनों का सम्मान किया गया। स्वच्छताग्राही ने गांवों में स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना अंतर्गत महिला हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती आरती बाई, श्रीमती हेम बाई, श्रीमती सुखबती बाई को नया गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। बिहान योजना अंतर्गत पदम कर्मा स्वसहायता समूह जोंधरा को 3 लाख रूपए का बैंक लिंकेज स्वीकृति पत्र दिया गया। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत  गोपाल सिंह भुआर्य, सदस्य जनपद पंचायत छुरिया श्रीमती जैमुन कंवर, सीईओ जनपद पंचायत  होरीलाल साहू एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम पंचायत सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.