भोपाल में पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात, चार मगरमच्छ के बदले असम से आएगा दुनिया का मशहूर एक सींग वाला गेंडा

Updated on 24-04-2026 04:44 PM

भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही पर्यटकों को एक नया आकर्षण देखने को मिल सकता है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यहां गेंडा विचरण करता नजर आएगा। वन विहार के उप संचालक वीरेंद्र सिंह के अनुसार जू एनिमल एक्सचेंज स्कीम के तहत काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से एक गेंडा भोपाल लाया जाएगा। इसके बदले में वन विहार से चार मगरमच्छ काजीरंगा भेजे जाएंगे। इस प्रस्ताव को जू अथॉरिटी से मंजूरी मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि काजीरंगा भेजे जाने वाले मगरमच्छ को मुख्य बाड़े से निकालकर अलग बाड़े में विशेष निगरानी में रखा गया है। जैसे ही असम सरकार को इनकी शिफ्टिंग की अंतिम अनुमति मिल जाएगी, उन्हें रवाना कर दिया जाएगा। इधर, वन विहार में गेंडे के लिए तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। तितली पार्क के सामने मजबूत बाउंड्री वाल के साथ विशेष बाड़ा तैयार किया गया है, जहां गेंडे को रखा जाएगा।

गेंडे से बढ़ेगी पार्क की आकर्षण क्षमता

संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वन विहार आने वाले पर्यटक गेंडे को करीब से देख सकेंगे, जिससे पार्क की आकर्षण क्षमता और बढ़ेगी। बता दें कि असम में स्थित काजीरंगा उद्यान अपने एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है। यह दुनिया के एक सींग वाले गैंडों की लगभग 35 प्रतिशत आबादी का घर है।

शहर के बीच बसा अनोखा जंगल

दुनिया भर में अपनी तरह का अनोखा और इकलौता शहरी नेशनल पार्क वन विहार राष्ट्रीय उद्यान अपनी खास बनावट और लोकेशन के कारण लोगों में हमेशा जिज्ञासा का केंद्र बना रहता है। शहर के बीचोंबीच स्थित इस उद्यान में सड़क किनारे ही जंगली जानवरों का सहज दीदार हो जाना यहां आने वालों के लिए एक रोमांचक अनुभव बन जाता है।

वन विहार में 1400 शाकाहारी जानवर

सहायक संचालक वीरेंद्र सिंह के अनुसार वन विहार में करीब 1400 शाकाहारी जानवर हैं। इनमें सांभर, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर और काले हिरण विचरण करते दिखाई दे जाते हैं। यहां पांच शेर, 13 बाघ, 14 भालू, 19 तेंदुए और एक हायना को पहाड़ी क्षेत्र के विशेष बाड़ों में सुरक्षित रखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
 07 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
 07 June 2026
 भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
 07 June 2026
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
Advt.