भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम परिसर में तैयार हो रहा आधुनिक टर्फ युक्त हॉकी मैदान

Updated on 29-08-2024 12:25 PM
भोपाल। हॉकी की नर्सरी भोपाल एक बार फिर हरी होती दिख रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग लिंक रोड स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम परिसर में हॉकी का एक और सिंथेटिक टर्फ युक्त मैदान तैयार कर रहा है। यह अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा। इसी के साथ भोपाल में कुल छह आधुनिक मैदान तैयार हो जाएंगे।

मप्र में निखर रही हॉकी

भोपाल में इससे पहले ऐशबाग स्टेडियम में और मेजर ध्यानचंद में एक-एक तथा दो मैदान भारतीय खेल प्राधिकरण में है। इसके अलावा दो मैदान स्पोटर्स काम्प्लैक्स मैदान पर निर्माणाधीन हैं। देश में सबसे अधिक आधुनिक टर्फ युक्त मैदान का तमगा मप्र को पहले ही मिल चुका है। पूरे प्रदेश में ऐसे 27 से अधिक मैदान हैं। इसमें अकेले खेल विभाग के अंतर्गत 25 मैदान हैं।

हॉकी के प्रति बढ़ रहा क्रेज

यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि हालिया दौर में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार ओलिंपिक में पदक जीता है। इसमें हमारे प्रदेश के हॉकी प्लेयर विवेक सागर प्रसाद का विशेष योगदान है। इसके कारण मप्र में हॉकी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। मप्र में हॉकी की पुरुष व महिला अकादमी संचालित होती है। अधिक मैदान होने से अधिक खिलाड़ी सामने आएंगे और देश में हमारा प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

छोटे शहरों से भी आ रहे खिलाड़ी

मप्र अकादमी के मुख्य कोच समीर दाद ने बताया कि अधिक मैदान होना मप्र में हॉकी के लिए बेहतर साबित हो रहा है। छोटे-छोटे शहरों से खिलाड़ी मिल रहे हैं। खेल संचालक डॉ. रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि हॉकी का क्रेज बढ़ रहा है। हॉकी टर्फ के लिए जिलों से डिमांड आ रही है। भोपाल में अधिक मैदान होने से हम बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी आसानी से कर सकते है। इससे नवोदित खिलाड़ियों को भी बेहतर मौके मिलेंगे।

यह है विशेषता

मप्र पुरुष हॉकी अकादमी में अभ्यास के लिए अब दो मैदान हो जाएगे। इस मैदान का कार्य 2023 में प्रारंभ हुआ था। 2025 में यह पूरा हो जाएगा। पूरे स्टेडियम परिसर के निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 18 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.