उज्जैन से लाकर भोपाल में बेच रहा था चायनीज मांझा, पुलिस ने पकड़ा; 30 हजार से अधिक का सामान जब्त

Updated on 13-01-2026 12:32 PM

भोपाल: शहर में मकर संक्रांति से पहले चोरी-छीपे चायनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद दुकानों में मांझा मिल रहा है। हालांकि प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचते पकड़े जाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है। मिनाल मॉल में किराना दुकान की आड़ में प्रतिबंधित चायनीज मांझा बेचने वाले एक दुकानदार को अयोध्यानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने किराना दुकान पर पतंग बेचने के साथ चायनीज मांझे का भंडारण भी किया था। साथ ही चोरी-छुपे उसे लोगों को बेचता था। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर प्रतिबंधित मांझा जब्त किया और आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज किया। शुरूआती पूछताछ में उसने बताया कि वह उज्जैन से चायनीज मांझा भोपाल में लाया था।

थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के अनुसार दुर्गेश विहार निवासी अजय यादव मिनाल मॉल में किराना दुकान संचालित करता है। रविवार को गश्त के दौरान पुलिस को उसकी दुकान से चायनीज मांझा बेचने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी दुकान पर दबिश देकर कार्रवाई की।

आरोपी के कब्जे से एक बड़ी प्लास्टिक की चखरी, चार छोटी व 11 अलग-अलग पैकेट मिले हैं, जिनमें करीब एक हजार मीटर चायनीज मांझा लिपटा हुआ था। जब्त सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। आरोपी ने उज्जैन से चायनीज मांझा लाने की बात स्वीकारी है। पुलिस गिरोह को लेकर भी जांच कर रही है।

जानलेवा है यह चायनीज मांझा

गौरतलब है कि चायनीज मांझे से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जा रही है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में 3 लोगों की इस जानलेवा चायनीज मांझे से कटकर मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग इससे घायल हुए हैं। इंसानों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी यह मांझा जानलेवा और खतरनाक है। जिसे देखते हुए इसके बिक्री और उपयोग पर प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। इसे बेचते पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.