कलेक्टर की अध्यक्षता में चेंबर ऑफ कॉमर्स, समाजसेवी, व्यापारी संघ, बिल्डर्स, कॉलोनाइजर्स और कॉलोनियों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक

Updated on 13-02-2026 11:52 AM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के अंतर्गत चेंबर ऑफ कॉमर्स, समाजसेवी, व्यापारी संघ, बिल्डर्स, कॉलोनाइजर्स और कॉलोनियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से महापौर  मधुसूदन यादव शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में प्रजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई।

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कहा कि नागरिकों को बिजली बिल से निजात दिलाने के लिए शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेट मीटर के माध्यम से हितग्राही को सोलर प्लांट से प्राप्त बिजली तथा विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर के माध्यम से ऊर्जा के उपयोग के संबंध में सही जानकारी मिलेगी। जिससे बिजली के बिल में कमी होने के साथ ही बिजली की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि बिजली की बचत होने तथा नि:शुल्क बिजली मिलने पर इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत पंजीयन तथा वेंडर सलेक्शन स्वयं कर सकते हैं। आवासीय परिसर में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाईन है एवं आवेदक स्वयं वेंडर का चयन कर सकते हैं। रूफटॉप सोलर प्लांट का ग्रिड से संयोजन नेट मिटरिंग के माध्यम से बिजली के उपयोग के संबंध में जानकारी ले सकते है। इससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है। इस योजना के तहत हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है और बिजली का ज्यादा उत्पादन होने से उसे बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनमानस एक किलोवाट, दो किलोवाट एवं तीन किलोवाट तक रूपटॉप सोलर प्लांट लगा सकते है। शासन की ओर से एक किलोवाट में 45 हजार रूपए, दो किलोवाट में 90 हजार रूपए तथा तीन किलोवाट में 1 लाख 8 हजार रूपए का अनुदान मिलेगा। अतिरिक्त बिजली का उत्पादन तथा उसकी बिक्री से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त लाभ होगा। सीएसपीडीसीएल के ग्रिड में संरक्षित कर आगामी माह के उपयोग हेतु उपलब्ध रहेगी। जिसका फायदा लाभार्थी घरेलू उपभोक्ता को निरंतर प्राप्त होता रहेगा। उन्होंने सभी को अपने-अपने घरों, सोसायटी एवं कॉलोनियों में प्राकृतिक ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए सोलर पैनल लगाने के लिए अपील की।

महापौर  मधुसूदन यादव ने कहा कि प्राकृतिक ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लाई गई है। जिससे विद्युत का उपयोग कर अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर विक्रय कर सकते हैं। जिससे अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ सभी को लेना चाहिए। सोलर पैनल से प्रदूषण संरक्षण और आर्थिक संपन्नता है। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सोलर पैनल लगाने से आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सकते हैं। इससे बिजली का बिल शीघ्र ही शून्य हो जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित नागरिकों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक ऊर्जा का उपयोग करने के लिए सोलर पैनल लगाने के लिए आव्हान किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष  कमलेश बैद सहित कॉलोनियों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी संघ, बिल्डर्स और कॉलोनाइजर्स उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.