जबलपुर मेडिकल कॉलेज में खून के सौदागरों का नेटवर्क

Updated on 07-11-2025 10:49 AM

महाकौशल के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में खून का अवैध कारोबार पकड़ा गया है। यहां दलाल मरीजों से रुपए लेकर ब्लड दिलाने का सौदा करते हैं। मरीजों के इलाज से लेकर रिपोर्ट तक के लिए भी पैसे वसूले जा रहे हैं। इस गोरखधंधे में मेडिकल कॉलेज के वार्डबॉय भी शामिल हैं। दैनिक भास्कर के कैमरे में वार्डबॉय और दलालों के बीच रुपए का लेनदेन कैद हुआ है।

इस खुलासे के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन ने पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने इस गिरोह को एक लंबी चेन बताया है, जिसमें मेडिकल कॉलेज के कई कर्मचारी और बाहरी लोग शामिल हैं।

मरीजों की मजबूरी को बनाया कारोबार  नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में खून की दलाली के नेटवर्क का स्टिंग ऑपरेशन किया। वीडियो में तीन वार्ड बॉय खुलेआम रुपए का लेन-देन करते दिखाई दिए। इनमें से एक वार्डबॉय एक्टिवा सवार युवक से पैसे लेकर यह कहते सुना गया- “सबको लेकर चलना पड़ता है।” जांच में सामने आया कि ये सभी मेडिकल कॉलेज के ही कर्मचारी हैं। कुछ स्थायी हैं जबकि कुछ ठेके पर नियुक्त हैं।

जबलपुर की एक सामाजिक संस्था ने मामले की शिकायत पुलिस से की। संस्था के सदस्य जयंत गिरधरे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले ज्यादातर मरीज गरीब और असहाय होते हैं। वार्ड बॉय उनकी जरूरतों की पूरी जानकारी रखते हैं, किसे ब्लड चाहिए, किसकी रिपोर्ट बाकी है, किसका इलाज चल रहा है? यही जानकारी बाहर के दलालों तक पहुंचाई जाती है। इसके बाद मरीजों से ब्लड और इलाज के नाम पर पैसे वसूले जाते हैं।

गिरधरे ने कहा, “अब यह गंदा खेल अस्पताल के सिस्टम का हिस्सा बन चुका है। यहां वार्ड बॉय और दलाल मिलकर मरीजों की मजबूरी को कारोबार बना चुके हैं।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.